facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

नौ मार्च : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

Advertisement

1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:09 PM IST
Yuri Gagarin

साल के तीसरे महीने का यह नौवां दिन कई घटनाओं के साथ ही कुछ प्रमुख हस्तियों के जन्मदिन के तौर पर भी इतिहास में दर्ज है। अंतरिक्ष में पहली बार कदम रखने वाले यूरी गागरिन का जन्म इसी दिन 1934 में हुआ था।

वहीं विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय पक्ष को पूरी मजबूती से रखने वाले देश के अनुभवी राजनयिक शशि थरूर 1956 में नौ मार्च को लंदन में पैदा हुए थे और देश के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म भी नौ मार्च को ही हुआ था। इस दिन के इतिहास में एक प्यारी सी घटना भी दर्ज है।

दरअसल 1959 में नौ मार्च के दिन दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में नौ मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1864 : प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।

1934 : सोवियत पायलट और अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन का जन्‍म।

1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

1951 : मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म।

1956 : भारत के प्रसिद्ध राजनयिक शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म।

1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नयी दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

2004 : पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2020 : देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्व भर में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement