facebookmetapixel
Advertisement
अब छोटे शहरों में भी छाया प्रीमियम फूड का ट्रेंड! Flipkart पर कोरियन स्नैक्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांडBMW खरीदने की सोच रहे हैं? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, कंपनी ने दिया बड़ा संकेतSBI Funds Management IPO का इंतजार खत्म! प्राइस बैंड फाइनल, जानें तारीख और अन्य डिटेल्सTata Motors का बड़ा प्लान! 2031 तक बेचेगी 12 लाख से ज्यादा कारें, 20% मार्केट शेयर पर नजरStock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाई

अमेरिका की तरह पाकिस्तान भी आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करेगा : प्रधानमंत्री शरीफ

Advertisement
Last Updated- May 27, 2023 | 9:10 AM IST
Pakistan PM

Pakistan के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार गत नौ मई की अभूतपूर्व हिंसक घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को कानूनी रूप से उसी तरह से दंडित करेगी, जिस तरह अमेरिका ने ‘कैपिटल हिल’ (संसद परिसर) के दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की।

अमेरिका में कैपिटल हिल परिसर में छह जनवरी 2021 को हिंसा हुई थी। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के पास आगजनी करने वालों को कानूनी रूप से दंडित करने का हर अधिकार है।

कराची में एक जलापूर्ति परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि नौ मई को देश के शहीदों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की बेअदबी के रूप में अराजकता की राजनीति का चरम देखने को मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘आज कायद शहर में हम सब नौ मई को लाहौर में जो कुछ हुआ, उसे लेकर शर्मिंदा हैं। अमेरिका में छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल परिसर के दंगाइयों की तरह इन अपराधियों को भी दंडित करने की जरूरत है। यदि वह सजा कानूनी थी, तो अपने शहीदों के अपमान के लिए पाकिस्तानी कानून के तहत ऐसा करने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’’

Pakistan तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से गिरफ्तार किए जाने के बाद नौ मई को पूरे देश में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

सरकार ने बाद में पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की थी और नागरिक एवं सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के आरोप में हजारों लोगों को हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि इमरान की गिरफ्तारी के जवाब में उनके समर्थकों ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली स्थित वायुसेना अड्डा और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी।

पहली बार भीड़ ने रावलपिंडी स्थित सैन्य मुख्यालय में तोड़फोड़ की थी। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा के दौरान 10 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन इमरान की पार्टी ने दावा किया है कि सुरक्षाकर्मियों की गोली लगने से उसके 40 कार्यकर्ताओं की मौत हुई।

Advertisement
First Published - May 27, 2023 | 8:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement