facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 

ऑस्ट्रेलिया में श्रमबल की कमी, बढ़ायी प्रवासियों की संख्या

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:02 PM IST

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह चालू वित्त वर्ष में अपनी स्थायी आव्रजन सीमा (IMMIGRATION LIMIT) को 35,000 से बढ़ाकर 1,95,000 कर देगी। क्योंकि देश कौशल और श्रम बल की कमी से जूझ रहा है। 
महामारी से उत्पन्न कौशल की कमी को दूर करने के लिए सरकारों, ट्रेड यूनियन, व्यवसायों और उद्योग के 140 प्रतिनिधियों के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान गृह मामलों की मंत्री क्लेयर ओनील ने 30 जून 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए इस वृद्धि की घोषणा की। 

ओनील ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नर्सें पिछले दो वर्षों से दो-तीन शिफ्ट में काम कर रही हैं, ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण उड़ानें रद्द की जा रही हैं और फलों को पेड़ों पर सड़ने के लिए छोड़ दिया जा रहा है, क्योंकि इन्हें तोड़ने वाला कोई नहीं था।
ओनील ने कहा, ‘हमारा ध्यान हमेशा पहले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को नौकरियां देने पर होता है। इसीलिए शिखर सम्मेलन में प्रशिक्षण के अलावा महिलाओं और हाशिये पर रह रहे अन्य समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन कोविड-19 का प्रभाव इतना गंभीर है कि भले ही हम हर दूसरी आशंका को समाप्त कर दें, फिर भी थोड़े ही समय के लिए सही, हजारों श्रमिकों की कमी रहेगी।’ ओनील ने कहा कि कई ‘कुशल और प्रतिभाशाली लोग’ ऑस्ट्रेलिया के बजाय कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन में प्रवास करना पसंद कर रहे हैं। 

Advertisement
First Published - September 2, 2022 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement