facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे किंग जॉर्ज तृतीय, रिजर्व बैंक से ली जाएगी सलाह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के कुछ हफ्ते बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने यह साफ कर दिया कि वह पांच-डॉलर के बैंक नोट से महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर को अभी नहीं हटाएगा। इस बात की चर्चा चल रही थी कि अब इसपर किंग चार्ल्स तृतीय के तस्वीर को छापा जाएगा। 
कई देशों के नोट पर महारानी की तस्वीर

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर दुनिया के कई देशों के नोट पर छपी है। महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिजी सहित कुल 30 देशों की मुद्रा पर छपी है। साल 1960 में पहली बार महरानी एलिजाबेथ की तस्वीर ब्रिटेन द्वारा 1 पाउंड के नोट पर छापी गई थी। ऑस्ट्रेलिया के 5 डॉलर के नोट और 1 डॉलर के नोट सहित कई मूल्यों की करेंसी पर ब्रिटेन की महारानी की तस्वीर छपी है। इसके साथ साथ कनाडा में 20 डॉलर के नोट पर महारानी की तस्वीर छपी है।

रिजर्व बैंक के साथ मिलकर लिया जाएगा फैसला

ऑस्ट्रेलिया के कोषाध्यक्ष जिम चल्मर्स ने बुधवार को कहा कि रानी के निधन बाद उनकी तस्वीर को बदलने के लिए मुझे कोई जल्दबाजी नहीं दिखती। यह एक विवादास्पद विषय है कि पांच डॉलर के नोट के साथ क्या किया जाना चाहिए। इसपर विचार और परामर्श करने की जरुरत है। 

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी बदलाव से पहले हम रिजर्व बैंक के गवर्नर फिलिप लोव के साथ मिलकर काम करेंगे। हलांकि अभी इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
ब्रिटेन भी बाद में लेगा फैसला

महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद ब्रिटिश पाउंड से महारानी के जगह नवनिर्मित सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाने के फैसले पर अभी विचार करेगा। ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने पहले ही साफ कर दिया है कि अभी हमारी ओर से कोई जल्दबाजी नहीं है। हम ब्रिटेन की मुद्रा और टिकट से दिवंगत रानी की जगह राजा को बदलने की प्रक्रिया धीरे धीरे शुरू करेंगे।

Advertisement
First Published - September 29, 2022 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement