facebookmetapixel
Advertisement
रक्षा मंत्रालय ने 114 राफेल फाइटर जेट की खरीद को दी मंजूरी, ₹3.6 लाख करोड़ के रक्षा सौदे पासCPI: जनवरी में खुदरा महंगाई 2.75% रही; सरकार ने बदला आधार वर्षGold Buying: 62% जेन जी और मिलेनियल्स की पहली पसंद बना सोना, म्यूचुअल फंड-एफडी-इक्विटी को छोड़ा पीछेHousing sale tier 2 cities: टियर-2 शहरों में भी खूब बिक रहे हैं महंगे मकानTCS का मार्केट कैप गिरा, ICICI बैंक ने पहली बार पार किया 10 ट्रिलियनNifty IT Stocks: 10 महीने के लो के पास IT स्टॉक्स, निवेशकों में बढ़ी चिंता; आखिर क्यों टूट रहा है सेक्टर?बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका? एक्सिस डायरेक्ट ने बताए ये कमाई वाले स्टॉक्स, जान लें टारगेटभारत में डायबिटीज के लिए एक ही जांच पर ज्यादा निभर्रता जो​खिम भरी, विशेषज्ञों ने कहा- अलग HbA1c स्टैंडर्ड की जरूरतविदेश जाने वाले छात्रों की संख्या में 3 साल में 31% की भारी गिरावट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!डिपॉजिट धीमे, लेकिन बैंकों की कमाई तेज… क्या है अंदर की कहानी?

जापान का पहला निजी क्षेत्र का रॉकेट लॉन्च के तुरंत बाद फट गया

Advertisement

ऑनलाइन वीडियो में दिख रहा है कि ‘कैरोस’ नामक रॉकेट को मध्य जापान के वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया जाता है लेकिन इसके उड़ान भरते ही कुछ सैकंड में विस्फोट

Last Updated- March 13, 2024 | 10:05 AM IST
japan rocket explodes
Japan's Space Ones small, solid-fueled Kairos rocket exploded shortly after its inaugural launch in Kushimoto town.

जापान में एक निजी कंपनी द्वारा अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे जा रहे एक रॉकेट में बुधवार को प्रक्षेपण के थोड़ी देर बाद ही विस्फोट हो गया। इसे जापान में निजी क्षेत्र की किसी कंपनी का पहला रॉकेट बताया जा रहा था।

ऑनलाइन वीडियो में दिख रहा है कि ‘कैरोस’ नामक रॉकेट को मध्य जापान के वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया जाता है लेकिन इसके उड़ान भरते ही कुछ सैकंड में विस्फोट हो जाता है।

इलाके में धुएं का भारी गुबार देखा गया और कुछ जगहों पर आग की लपटें उठने लगीं। वीडियो में दिख रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में उस स्थान पर पानी डाला जा रहा है। यह रॉकेट तोक्यो स्थित स्टार्ट-अप ‘स्पेस वन’ का था और उसने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जापानी मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रक्षेपण में पहले ही कई बार देरी हो चुकी थी और आखिरी बार शनिवार को एक जहाज को खतरे वाले क्षेत्र में देखे जाने के बाद प्रक्षेपण को स्थगित किया गया था। अगर यह कामयाब हो जाता, तो ‘स्पेस वन’ अंतरिक्ष की कक्षा में रॉकेट भेजने वाली पहली निजी कंपनी होती।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 10:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement