facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

जापान ने दो दशक में पहली बार जारी किए नए बैंक नोट

Advertisement

बैंक ऑफ जापान में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि लोगों को नए नोट पसंद आएंगे और वे जापानी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे।’’

Last Updated- July 03, 2024 | 12:21 PM IST
Japan began circulating its first new banknotes in 20 years in Tokyo
Japan began circulating its first new banknotes in 20 years in Tokyo

जापान ने दो दशक में पहली बार बुधवार को नए बैंक नोट जारी किए। इनमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है।

प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन के नए नोट की अत्याधुनिक जालसाजी-रोधी विशेषताओं की प्रशंसा करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया।

बैंक ऑफ जापान में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि लोगों को नए नोट पसंद आएंगे और वे जापानी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे।’’ स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, नए नोट के साथ पहले से चलन में मुद्रा भी वैध रहेगी।

बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काजुओ उएदा ने कहा, ‘ हालांकि दुनिया नकदी रहित लेन-देन की ओर बढ़ रही है, लेकिन हमारा मानना ​​है कि कहीं भी तथा कभी भी सुरक्षित भुगतान के लिए नकदी अब भी महत्वपूर्ण है।’’

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 12:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement