facebookmetapixel
Advertisement
‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBI

Israel-Hamas War: इजराइल ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी, कहा- अगर उकसाया तो तुरंत कर देंगे हमला

Advertisement

इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के खिलाफ सीरिया में कई हवाई हमले करने की बात भी स्वीकार की।

Last Updated- February 04, 2024 | 7:24 PM IST
Israel-Hamas war: Israel warned Hijab, said- If provoked, I will attack immediately Israel-Hamas War: इजराइल ने हिजबुल्लाह को दी चेतावनी, कहा- अगर उकसाया तो तुरंत कर देंगे हमला

इजराइल की सेना ने पड़ोसी देश लेबनान में हिजबुल्लाह को अब तक की विस्तृत चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे उकसाया गया तो वह ‘‘तुरंत हमला करने के लिए तैयार’’ है। इसके साथ ही इजराइली सेना ने गाजा में चार महीने से चल रहे युद्ध के दौरान उत्तरी सीमा पर हिजबुल्लाह की गतिविधियों का जिक्र किया और इस आतंकवादी समूह के खिलाफ सीरिया में कई हवाई हमले करने की बात भी स्वीकार की।

इजराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, ‘‘युद्ध हमारी पहली प्राथमिकता नहीं है लेकिन हम निश्चित रूप से तैयार हैं। जहां भी हिजबुल्ला होगा तो हम कार्रवाई करते रहेंगे, पश्चिम एशिया में जहां भी जरूरत होगी हम कार्रवाई करते रहेंगे। जो लेबनान के लिए सही है, वही सीरिया के लिए भी सही है और वही ज्यादातर अन्य दूरस्थ स्थानों के लिए भी सही है।’’

ये टिप्पणियां रक्षा मंत्री की उस चेतावनी के बाद आयी हैं कि गाजा में चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ संघर्ष विराम का मतलब यह नहीं है कि इजराइल जरूरत पड़ने पर हिजबुल्लाह पर हमला नहीं करेगा। इस क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों के साथ व्यापक युद्ध की चिंताओं के बीच इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम को बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

हमास के एक शीर्ष अधिकारी ओसामा हमदान ने बताया कि वे अमेरिका, मिस्र, कतर और इजराइल द्वारा दिए गए प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं और कहा कि इजराइल स्थायी संघर्ष विराम समेत कई शर्तें स्वीकार कर रहा है। हमास शासित गाजा में युद्ध के कारण उसकी 85 फीसदी आबादी विस्थापित हो गयी है।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 107 लोगों की मौत हो गयी है जिससे युद्ध में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 27,238 पहुंच गयी है।

66,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अबू युसूफ अल-नज्जर अस्पताल के पंजीकरण कार्यालय के अनुसार, गाजा के दक्षिणी राफाह शहर में रात भर दो अलग-अलग हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, पहला हमला एक रिहायशी इमारत पर किया गया जिसमें एक ही परिवार के कम से कम 13 सदस्यों की मौत हो गयी। मृतकों में चार महिलाएं तथा तीन बच्चे शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 7:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement