facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Israel-Hamas Truce: युद्धविराम के 7वें दिन इजराइल ने और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा

Advertisement

द्धविराम शुक्रवार को समाप्त होने वाला है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ इसे कम से कम एक दिन और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

Last Updated- December 01, 2023 | 10:10 AM IST
Israel-Hamaz War

फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच अस्थायी युद्धविराम समझौते के तहत बृहस्पतिवार को गाजा पट्टी में हमास की कैद से आठ इजराइली बंधकों को रिहा किया। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि युद्धविराम समझौते के तहत शुक्रवार तड़के इजराइल ने 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के घातक हमले के बाद इजराइल ने युद्ध का ऐलान किया था।

कई हफ्तों तक इजराइली बमबारी और जमीनी अभियान के बाद युद्धविराम का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ गया था। युद्ध के दौरान हजारों फलस्तीनी नागरिकों की मौत हुई तथा वहां मानवीय संकट पैदा हो गया है। इजराइल ने युद्धविराम खत्म होने के बाद हमास को खत्म करने के लक्ष्य के साथ फिर से युद्ध शुरू करने का संकल्प लिया है।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमास को बंधकों को रेड क्रॉस को सौंपते हुए दिखाया गया है। वहीं, इजराइल द्वारा रिहा किए गए 30 फलस्तीनी कैदियों से भरी बस का वेस्ट बैंक में लोगों ने स्वागत किया।

गाजा पट्टी में आठ सप्ताह की कैद के बाद आठ इजराइली बंधक शुक्रवार तड़के रामल्ला शहर पहुंचे। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के तहत पिछले शुक्रवार से हर रात बंधकों और कैदियों को रिहा किया जा रहा है।

युद्धविराम शुक्रवार को समाप्त होने वाला है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ इसे कम से कम एक दिन और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 1, 2023 | 10:10 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement