facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

ISIS Chief Dead: कथित ISIS प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी को तुर्की की इंटेलिजेस एजेंसी ने किया ढेर, सीरिया में घुसकर मारा

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 12:30 PM IST
ISIS Chief Dead
File Photo

ISIS Chief Dead: कथित ISIS प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी को तुर्की की इंटेलिजेंस एजेंसी ने मार गिराया है। सैन्य बलों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अबू हुसैन अल-कुरैशी (Abu Hussein al-Qurashi) को सीरिया में मार गिराया।

इस बात की जानकारी तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Tayyip Erdogan) ने दी है। बता दें, आतंकी अबू हुसैन अल-कुरैशी ने फरवरी में Islamic State की कमान संभाली थी। एर्दोगन ने टीआरटी तुर्क को बताया कि इस्लामिक स्टेट के इस आतंकी को शनिवार रात तुर्की MIT खुफिया एजेंसी के ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया है।

बता दें, दक्षिणी सीरिया में एक ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट के पिछले नेता के मारे जाने के बाद IS ने नवंबर 2022 में अल-कुरैशी को अपना अगुआ चुना था।

तुर्की के रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सैन्य बलों की ये कार्रवाई उत्तरी सीरियाई शहर जंदारी में हुई है। हालांकि फिलहाल सीरियाई नेशनल आर्मी ने इस कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है।

इस्लामिक स्टेट के और भी आतंकी मारे गए

इससे पहले फरवरी में इस्लामिक स्टेट के चीफ अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी ने अपने परिवार समेत खुद को बम से उड़ा लिया था। अमेरिका की स्पेशल फोर्स के साथ लंबे समय तक चले मुठभेड़ के बाद जब आतंकी अपने परिवार समेत अपने ठिकाने पर चारों ओर से घिर गया, तो उसने खुद को बम से उड़ा दिया था।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement