अंतरराष्ट्रीय

भारतीय राजदूत ने जापान के इशिकावा प्रांत में भूकंप के समय भारतीयों की मदद के लिए आभार व्यक्त किया

भारत ने जापान में भूकंप प्रभावित इशिकावा प्रान्त के साथ एकजुटता व्यक्त की

Published by
भाषा   
Last Updated- March 01, 2024 | 10:33 PM IST

जापान में भारत के राजदूत ने शुक्रवार को भूकंप प्रभावित इशिकावा प्रान्त के साथ भारत की एकजुटता की पुष्टि की और प्रांत में भारतीय समुदाय को सहायता प्रदान करने के लिए गवर्नर के प्रति आभार व्यक्त किया।

‘द जापान टाइम्स’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार एक जनवरी को जापान के सबसे उत्तरी प्रायद्वीप नोटो में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 241 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से 15 की मौत अप्रत्यक्ष कारणों से हुई।

राजदूत सिबी जॉर्ज ने शुक्रवार को इशिकावा प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की, जहां नोटो प्रायद्वीप स्थित है, और भूकंप से हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की।

जापान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत सिबी जॉर्ज ने इशिकावा प्रान्त का दौरा किया और माननीय गवर्नर, श्री हिरोशी हासे से मुलाकात की। नोटो प्रायद्वीप में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की।”

 

First Published : March 1, 2024 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)