facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

भारत तय समय में एनडीसी दाखिल नहीं कर पाएगा

Advertisement

पेरिस समझौता क्रियान्वयन और अनुपालन समिति ने बीते साल की बैठक के बाद देशों से अनुरोध किया था कि वे 10 फरवरी तक 2035 के अपने एनडीसी दाखिल करें।

Last Updated- February 09, 2025 | 10:20 PM IST
Editorial: 2024 the hottest year ever, concrete steps needed to deal with climate crisis 2024 अब तक का सबसे गर्म साल, जलवायु संकट से निपटने के लिए ठोस कदम की जरूरत

(पूजा दास)

पेरिस समझौते के तहत जलवायु कार्ययोजना के तीसरे दौर को पेश करने की समयसीमा 10 फरवरी से भारत चूकता दिख रहा है। इस मामले के जानकार सूत्रों के मुताबिक भारत के लक्ष्य में उल्लेखनीय वृद्धि करने की भी संभावना नहीं है।

ये जलवायु कार्ययोजनाएं राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) के रूप में जानी जाती हैं। ये उन जलवायु कार्यों का विवरण देती हैं जिन्हें देश पेरिस समझौते के अनुसार हर पांच साल में पूरा करने का इरादा रखते हैं। एनडीसी का आगामी दौर 2030 से 2035 की अवधि के लिए है।

पेरिस समझौता क्रियान्वयन और अनुपालन समिति ने बीते साल की बैठक के बाद देशों से अनुरोध किया था कि वे 10 फरवरी तक 2035 के अपने एनडीसी दाखिल करें। यह बैठक ब्राजील के बेलेम में होने वाली अगली सालाना वैश्विक जलवायु परिवर्तन बैठक से करीब नौ महीने पहले हुई।

अभी तक ब्रिटेन, ब्राजील, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, न्यूजीलैंड, यूएई और उरुग्वे – वैश्विक उत्सर्जन में 16 फीसदी हिस्सेदारी- ने अपनी कार्ययोजना पेश की है, जबकि कुल सदस्य 198 हैं।

हालांकि यूएन की 10 फरवरी की समयसीमा निर्धारित है लेकिन एनडीसी की प्रस्तुतियों में देरी स्वाभाविक है। बीता एनडीसी दौर फरवरी, 2020 में हुआ और उस साल के अंत में केवल 48 देशों ने प्रस्तुतियां दी थीं। इनमें से ज्यादातर देश वर्ष 2021 के अंत के कॉप26 के लक्ष्यों को हासिल करने की ओर अग्रसर थे।

इस बार भारत अपनी 2035 की कार्ययोजनाओं को लेकर सावधानीपूर्वक रुख अपना रहा है। बाकू कॉप के विकासशील देशों को जलवायु के लिए धन मुहैया कराने में विफल रहने के बाद यह स्पष्ट हो गया है। हालांकि प्रस्तुतियां देर से देने पर कोई कानूनी दंड नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कॉप30 से पहले इस साल की दूसरी छमाही में प्रस्तुतियां पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस बारे में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव और प्रवक्ता को सवाल भेजे गए थे लेकिन खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement