facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज, 2024 तक निष्कर्ष का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 10:11 PM IST
India US trade

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत के कार्य में तेजी लाए हैं। ब्रूसेल्स में बीते महीने चौथे दौर की बातचीत में माल, सेवाओं, निवेश और सार्वजनिक खरीदारी तक पहुंच मुहैया करवाने पर शुरुआती विचार-विमर्श हुआ।

दोनों पक्षों में व्यापार चैप्टर को लेकर ‘गहरी समझ’ विकसित हुई हैं लेकिन मतभेद हैं। यूरोपीय संघ की चौथे दौर की बातचीत पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत और ईयू मतभेदों को दूर करने के लिए परस्पर बातचीत जारी रखने पर राजी हुए थे।

डिजिटल कारोबार की ‘अच्छी प्रगति’ के तहत कई उपबंध हासिल किए गए। सरकारी खरीद के चैप्टर के तहत चर्चाएं हुई थीं और भारत ने ईयू के प्रारूप पर अतिरिक्त प्रस्ताव दिए थे। दोनों पक्षों में सभी तत्त्वों पर ‘लाभदायक चर्चाएं’ हुईं और इन पर सहमति बनाए जाएगी। यह भेदभाव नहीं करने के सिद्धांत पर आधारित है। बताया जाता है कि बहुत कम प्रावधानों पर चर्चा की जानी है जबकि ज्यादातर की भाषा तय हो चुकी है।

नई दिल्ली में पांचवें दौर की बातचीत 19 से 23 जून, 2023 तक होगी। इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकनॉमिक्स रिलेशन की प्रोफेसर अर्पिता मुखर्जी ने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ व भारत के मुक्त व्यापार समझौते के चौथे चरण में कई चैप्टरों पर खासी प्रगति हुई है। जैसे डिजिटल व्यापार, एसएमई और चिरस्थायी खाद्य प्रणाली पर खासी प्रगति हुई। इन चैप्टरों में परस्पर लाभकारी सहयोग की संभावनाएं हैं। कुछ चैप्टर जैसे सामान, सेवाओं और एसपीएस वार्ताकारों में अंतरसत्र बातचीत हुई।’’

भारत और यूरोपीय संघ ने बीते साल मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू की थी। यह बातचीत बीते नौ वर्षों से अटकी हुई थी। हालांकि दोनों पक्षों का लक्ष्य 2024 की शुरुआत तक बातचीत के निष्कर्ष पर पहुंचना है। भारत के लिए निर्यात का दूसरा सबसे बड़ा गंतव्य यूरोपीय संघ है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement