facebookmetapixel
Advertisement
India-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधान

US Tariff: अमेरिका के साथ व्यापार डील में भारत को मिल सकती है राहत, टैरिफ 20% से नीचे तय होने की उम्मीद

Advertisement

US Tariffs: संयुक्त बयान में आयात शुल्क की एक आधार दर 20% से नीचे तय की जा सकती है, जो पहले प्रस्तावित 26% से कम होगी।

Last Updated- July 12, 2025 | 2:51 PM IST
India US Trade
Representative Image

US-India Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, जिसमें टैरिफ (आयात शुल्क) की सीमा 20% से नीचे रखने पर सहमति बन सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत के लिए क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में एक बेहतर स्थिति होगी, जिन पर अमेरिका ने ज्यादा टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है।

जहां कई देशों को इस हफ्ते आधिकारिक टैरिफ डिमांड लेटर मिला है, वहीं भारत को ऐसा कोई पत्र मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय, अमेरिका और भारत के बीच एक संयुक्त बयान के जरिये इस समझौते की घोषणा की जा सकती है।

Also Read: Apple का बड़ा कदम: Foxconn ने चीन से भारत भेजे iPhone 17 के पार्ट्स, ट्रायल प्रोडक्शन इसी महीने होगा शुरू

यह अंतरिम समझौता भविष्य में और गहराई से बातचीत का रास्ता खोलेगा, जिससे भारत को समय मिलेगा बाकी लंबित मुद्दों को निपटाने का।

टैरिफ दर 20% से कम हो सकती है

संयुक्त बयान में आयात शुल्क की एक आधार दर 20% से नीचे तय की जा सकती है, जो पहले प्रस्तावित 26% से कम होगी। हालांकि यह अंतिम फैसला नहीं होगा, बल्कि आगे बातचीत के लिए दरवाजे खुले रहेंगे।

अगर यह समझौता हो जाता है, तो भारत उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनकी ट्रंप प्रशासन के साथ व्यापारिक सहमति बनी है।

वियतनाम से बेहतर शर्तों की कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त की समयसीमा से पहले कई देशों पर 50% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस बीच, भारत की कोशिश है कि वह वियतनाम से बेहतर शर्तों पर समझौता करे। वियतनाम ने 20% शुल्क मान लिया है, लेकिन अब वह भी इसे कम करने की कोशिश कर रहा है। अब तक ट्रंप ने केवल ब्रिटेन और वियतनाम के साथ समझौते की पुष्टि की है।

एशियाई देशों पर अलग-अलग टैरिफ

एशियाई देशों पर लगाए जा रहे शुल्क की दरें अलग-अलग हैं — वियतनाम और फिलीपींस पर 20% और लाओस व म्यांमार जैसे देशों पर 40% तक टैरिफ लगाया गया है।

भारत ने की रियायतों की मांग, लेकिन चुनौती बरकरार

भारत इस साल की शुरुआत में ही अमेरिका से व्यापारिक बातचीत के लिए आगे आया था। ट्रंप ने यह भी कहा है कि भारत के साथ समझौता “करीब” है, लेकिन साथ ही अतिरिक्त टैरिफ की चेतावनी भी दी है। उन्होंने भारत की ब्रिक्स समूह में भूमिका का जिक्र किया।

भारतीय अधिकारियों का एक दल जल्द ही वॉशिंगटन जाकर आगे की बातचीत करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत पहले ही अपनी तरफ से सबसे बेहतर प्रस्ताव दे चुका है और किन मुद्दों पर वह कोई समझौता नहीं करेगा, यह साफ कर चुका है।

कठिन मुद्दे अब भी बाकी

कुछ बड़े मुद्दों पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है। सबसे अहम विवाद अमेरिका की यह मांग है कि भारत अपने बाजार को जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों के लिए खोले — जिसका भारत विरोध कर रहा है, क्योंकि इससे देश के किसानों को नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा, कृषि क्षेत्र में गैर-टैरिफ अवरोधों और दवाओं से जुड़े मानकों को लेकर भी मतभेद बने हुए हैं।

 

Advertisement
First Published - July 12, 2025 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement