facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

भारत की दो टूक- अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने का चीन का प्रयास ‘व्यर्थ और बेतुका’

Advertisement

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की है।

Last Updated- May 14, 2025 | 10:41 AM IST
Representational Image (Reuters)

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि इस तरह के ‘‘बेतुके’’ प्रयासों से यह ‘‘निर्विवाद’’ सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य ‘‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा।’’ भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की है।

चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के व्यर्थ और बेतुके प्रयास किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस तरह के प्रयासों को अपने सैद्धांतिक रुख के अनुरूप स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।’’

जायसवाल ने इस मुद्दे पर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा, ‘‘रचनात्मक नाम रखने से यह निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।’’

चीन को को​शिशें निराधार

यह प्रतिक्रिया चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों को चीनी नाम देने की निरंतर प्रथा के बाद आई है, जिसे भारत इस क्षेत्र पर टेरिटोरियल दावा बनाने के प्रयास के रूप में देखता है। नई दिल्ली ने बार-बार इन कार्रवाइयों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज किया है।

ये भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच तुर्किये से सेब आयात पर प्रतिबंध की मांग, भारतीय उत्पादकों का बड़ा कदम

चीन लंबे समय से दावा करता रहा है कि पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश उसके अपने क्षेत्र का हिस्सा है। इसमें समय-समय पर राज्य के कस्बों, गांवों और भौगोलिक विशेषताओं के लिए चीनी नामों की सूची जारी करना, अरुणाचल प्रदेश के निवासियों को स्टाम्प वाले वीजा के बजाय स्टेपल वीजा जारी करना और क्षेत्र में भारत द्वारा बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं का विरोध करना शामिल है। चीन अक्सर राज्य को “दक्षिण तिब्बत” के रूप में दिखाता है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement