facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

अमेरिकी वीजा की बढ़ी मांग मजबूत संबंधों का आधार: अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी

Advertisement

2024 में भारतीय नागरिकों को जारी हुए 10 लाख गैर-प्रवासी वीजा, वीजा प्रक्रिया तेज करने पर अमेरिकी मिशन का फोकस

Last Updated- January 13, 2025 | 11:26 PM IST
Eric Garcetti

अमेरिका जाने के लिए वीजा की बहुत अधिक मांग महत्त्वपूर्ण मुद्दा रहा है। इसके मद्देनजर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने सोमवार को कहा कि वह इस मामले को दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के लिए सुनहरे अवसर के तौर पर देखते हैं।

अमेरिकी राजदूत के रूप में अपने अंतिम सार्वजनिक संबोधन में गार्सेटी ने कहा, ‘प्रशांत महासागर की गहराई और संपूर्ण पृथ्वी की चौड़ाई से ज्यादा अमेरिका में भारतीयों की मांग है। कुछ लोग भले ही इसे एक समस्या मानते हों, लेकिन मैं इसे बहुत ही शानदार अवसर के रूप में देखता हूं। ऐसे करीबी संबंध जिन्हें हम दोनों ही और अधिक मजबूत बनाने की इच्छा रखते हैं।’

निवर्तमान राजदूत का बयान ऐसे समय आया है जब ऐसी निश्चित श्रेणी के वीजा पर बहस छिड़ी हुई है, जो अमेरिकी कंपनियों को अस्थायी रूप से उच्च कौशल वाले पेशेवरों को अपने यहां नौकरी के लिए बुलाने की इजाजत देता है। अब सभी की निगाहें 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने वाले डॉनल्ड ट्रंप के नए प्रशासन पर टिकी हैं।

साल 2024 में भारतीय नागरिकों को 10 लाख गैर प्रवासी वीजा जारी किए गए थे, जिनमें रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक या आगंतुक वीजा शामिल थे। बीते साल 50 लाख से अधिक भारतीयों के पास अमेरिकी वीजा था। अमेरिकी उच्चायोग में पहली बार सबसे अधिक मांग छात्र वीजा के साक्षात्कार के लिए देखी गई।

गार्सेटी ने आगे कहा कि अमेरिकी मिशन ने मांग को पूरा करने के लिए वीजा की प्रक्रिया जल्द से जल्द निपटाने का काम किया। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 से अब तक वीजा की मांग में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो गई है। पहली बाद अमेरिका जाने वालों को छोड़ दें तो सभी तरह के वीजा के लिए प्रतीक्षा का समय काफी घट गया है।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय छात्र और अन्य प्रवासी लोग हमारे विश्वविद्यालयों, कंपनियों और शोध संस्थानों के लिए बहुत ही मददगार साबित होते हैं। वे अमेरिका को मजबूत एवं बेहतर देश बनाने के लिए नवाचार के साथ-साथ कर संग्रह का बहुत मजबूत आधार बन रहे हैं।’

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement