facebookmetapixel
Budget 2026 में रिसाइक्लिंग इंडस्ट्री की सरकार से मांग: GST कम होगा तभी उद्योग में आएगी तेजी27 जनवरी को बैंक हड़ताल से देशभर में ठप होंगी सरकारी बैंक सेवाएं, पांच दिन काम को लेकर अड़े कर्मचारीऐतिहासिक भारत-EU FTA और डिफेंस पैक्ट से बदलेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था, मंगलवार को होगा ऐलानइलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकस

कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकियों ने मनाया छठ पर्व

त्योहार के दौरान, श्रद्धालु व्रत करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी पर्व में शामिल हुए।

Last Updated- November 19, 2023 | 7:09 PM IST

पीढ़ियों पुरानी अपनी पारिवारिक परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय मूल के सैकड़ों अमेरिकी तकनीकी विशेषज्ञ अपने दोस्तों और परिवारों के साथ छठ पर्व मनाने के लिए अमेरिकी शहर फ्रेमोंट में एक झील के तट पर एकत्र हुए। छठ पर्व 17 नवंबर को शुरू हुआ।

त्योहार के दौरान, श्रद्धालु व्रत करते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी पर्व में शामिल हुए।

राकेश सिंह नाम के एक निवासी ने कहा, ‘‘हम यहां छठ पर्व मना रहे हैं। हमने इसे 2011 में शुरू किया था और उस समय केवल कुछ लोगों ने इसमें भाग लिया था। बाद में, धीरे-धीरे लोग इसमें शामिल होने लगे और 2014 के बाद यह संख्या बढ़ने लगी। अब आप आज का दृश्य देख सकते हैं। लगभग 1,200 लोग पिछले साल हमारे साथ जुड़े थे।’’

इस साल, फ्रेमोंट में आयोजकों ने छठ पर्व समारोह में प्रवेश के लिए मुफ्त टिकट की पेशकश की। आयोजकों के अनुसार, कुछ ही घंटों के भीतर सारे मुफ्त टिकट बंट गए।

First Published - November 19, 2023 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट