facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

भारत और अमेरिका की 2+2 वार्ता में वैश्विक मुद्दे भी होंगे

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।

Last Updated- November 08, 2023 | 10:35 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

भारत और अमेरिका के बीत पांचवीं 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता शुक्रवार को होगी। इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक इस वार्ता में इजरायल और यूक्रेन में जारी युद्ध के बारे में भी चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। इस शहर में पहले यह वार्ता 2020 में हुई थी।

हालांकि ऐतिहासिक तौर पर यह वार्ता केवल द्विपक्षीय मुद्दों पर केंद्रित रहती है लेकिन इस मामले के जानकार लोगों के मुताबिक इस गाजा में जारी युद्ध पर भी चर्चा होगी।

पश्चिम एशिया से अमेरिका बेहद करीबी तौर पर जुड़ा हुआ है और इजरायल ने भारत को प्रमुख तौर पर मानवरहित एरियल व्हीकल, मिसाइल और रेडार सिस्टम मुहैया करवाए हैं। एसआईपीआरआई आर्म्स ट्रांसफर डेटाबेस के अनुसार इजरायल ने 2001-2021 के दौरान भारत को 4.2 अरब डॉलर के हथियार मुहैया करवाए हैं।

भारत और इजरायल के बीच 2017 से रक्षा संबंध घनिष्ठ होने शुरू हुए। इस साल भारत ने इजरायल एरोस्पेस उद्योग (आईएआई) को 2017 में आधुनिकतम मध्यम दूरी की हवा में मार करने वाले मिसाइल प्रणाली (एमआरएसएएम) का ठेका दिया था।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement