facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

G20 summit: प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच हुई बातचीत

Advertisement

PMO ने कहा, ‘दोनों नेताओं की वार्ता में व्यापक मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे

Last Updated- September 08, 2023 | 10:37 PM IST
PM Modi, US President Biden hold bilateral talks

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसमें दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर केंद्रित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाइडेन के नई दिल्ली पहुंचने के तत्काल बाद हुई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा, ‘दोनों नेताओं की वार्ता में व्यापक मुद्दे शामिल रहे और इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।’

बैठक में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे।

मोदी अगले दो दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि ये बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का तथा विकास सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट किया था, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि नई दिल्ली में G20 का शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में नया मार्ग प्रशस्त करेगा। मैं अगले दो दिन में वैश्विक नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।’

मोदी ने कहा था, ‘मैं कई नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ मित्रता और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय वार्ता करूंगा।’

मोदी शनिवार को ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा जी20 के सत्रों में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, रविवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन पर बैठक करेंगे।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 9:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement