facebookmetapixel
Advertisement
बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मदद

फुकुशिमा से उपचारित जल सागर में छोड़ने से पहले अंतिम सुरक्षा निरीक्षण शुरू

Advertisement

दक्षिण कोरिया, चीन और प्रशांत द्वीप के राष्ट्रों ने सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है

Last Updated- June 28, 2023 | 10:17 AM IST
Fukushima

भीषण भूकंप और सुनामी से 2011 में तबाह हुए फुकुशिमा (Fukushima) पमाणु संयंत्र से उपचारित रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल को समंदर में छोड़ने से पहले जापानी नियामक ने बुधवार को अंतिम निरीक्षण शुरू कर दिया।

इससे एक दिन पहले संयंत्र के संचालक ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स’ (तेपको) ने पानी को समुद्र में छोड़ने के लिए जरूरी आखिरी साजो-सामान स्थापित कर दिया था। यह पानी भूमिगत सुरंग के जरिए समंदर में छोड़ा जाएगा।

तेपको ने कहा कि परमाणु नियामक प्राधिकरण के निरीक्षक तीन दिन तक चलने वाले निरीक्षण अभियान के दौरान उपचारित जल को समुद्र में छोड़ने वाले उपकरणों और उसकी सुरक्षा प्रणाली की जांच करेंगे।

पानी को छोड़ने के लिए अनुमति पत्र एक हफ्ते बाद जारी किया जा सकता है और तेपको अनुमति पत्र जारी होने के बाद सागर में पानी छोड़ना शुरू कर सकता है।

हालांकि इसकी तारीख तय नहीं की गई है। जापान के अधिकारियों ने कहा कि पानी को फिलहाल संयंत्र में हज़ारों टंकियों में रखा गया है और भूकंप आने पर दुर्घटनावश पानी लीक होने से रोकने के लिए इसे यहां से हटाने की जरूरत है। इस योजना का स्थानीय मछुआरा समुदाय ने कड़ा विरोध किया है।

वहीं दक्षिण कोरिया, चीन और प्रशांत द्वीप के राष्ट्रों ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 10:11 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement