facebookmetapixel
Advertisement
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, 24×7 कंट्रोल रूम और अतिरिक्त बसों का इंतजामपरीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

चीनी धमकी के आगे फ्रेंच कंपनी नतमस्तक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:45 PM IST

चीनी धमकी के बाद फ्रांस की कार्फू एसए कंपनी ने पेइचिंग ओलंपिक को खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया है।


विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी कैरेफोर ने चीन में आयोजित ओलंपिक खेल के समर्थन में चीन व फ्रांस में कार्यक्रम का आयोजन किया है। कुछ दिन पहले चीन के लोगों ने खुलेतौर पर इस कंपनी के उत्पाद के बहिष्कार की धमकी दी थी।


चीन में इंटरनेट के माध्यम से इस कंपनी के सामानों की खरीदारी नहीं करने की अपील की गयी थी। चीन के नागरिकों का आरोप था कि इस कंपनी ने ओलंपिक का विरोध कर रहे तिब्बती लोगों का समर्थन किया है। और तिब्बती नेता दलाई लामा को आर्थिक मदद दी है।


चीनी लोगों ने यह भी कहा था कि इस बहिष्कार की अपील के बाद कंपनी को चीनी लोगों की ताकत का अंदाजा लग जाएगा। तीन दिन पहले की गयी इस बहिष्कार की अपील के बाद कार्फू  कंपनी अब खुलकर चीनी ओलंपिक को अपना समर्थन देने लगी है।


कंपनी चीन व फ्रांस दोनों जगहों पर ओलंपिक के समर्थन का सार्वजनिक ऐलान कर रही है। इस बात की जानकारी कंपनी ने 15 अप्रैल को चीन में इंटरनेट के माध्यम से जारी अपने बयान में दी है। चीन के लोगों ने फोन के संदेशों के जरिए भी इस कंपनी के उत्पादों के बहिष्कार की अपील की थी।


गौरतलब है कि विश्व भर में ओलंपिक मशाल की रैली के दौरान तिब्बती समर्थकों ने लंदन, पेरिस व सेन फ्रांसिस्को में रैली को रोकने के प्रयास किया। गत महीने तिब्बती लोगों ने अपनी आजादी के लिए प्रदर्शन किया था जिसके खिलाफ चीन ने कठोर कार्रवाई की थी। तिब्बती इसी बात का विरोध कर रहे हैं। कैरेफोर ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी ने कभी तिब्बत या ओलंपिक मशाल के बहिष्कार की बात नहीं की।


कंपनी का कहना है कि उनके खिलाफ अफवाहें फैलायी जा रही है। जिसका न तो कोई आधार है और न ही उसमें कोई सत्यता है। गत महीने बीते 20 सालों के दौरान तिब्बती लोगों ने चीन के खिलाफ सबसे बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया था।

Advertisement
First Published - April 17, 2008 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement