facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिज

ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान 5 फाइटर जेट गिरे; 24वीं बार कहा- हमने बात कर युद्ध रुकवाया

Advertisement

भारत ने पहले भी ट्रंप के मध्यस्थता दावे को खारिज करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ तनाव केवल सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत से खत्म हुआ था।

Last Updated- July 19, 2025 | 1:06 PM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को शांत करने में अहम भूमिका निभाई। यह तनाव 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने कहा कि इस संघर्ष के दौरान ‘चार या पांच’ सैन्य विमान भी गिराए गए। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ये विमान भारत के थे या पाकिस्तान के। ट्रंप ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत या अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

ट्रंप ने कहा, “विमान हवा में मार गिराए जा रहे थे। चार या पांच, मुझे लगता है पांच विमान मार गिराए गए।” ट्रंप ने 24वीं बार यह भी दावा किया कि अमेरिका ने व्यापारिक दबाव के जरिए दोनों देशों को युद्धविराम के लिए राजी किया। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर सीमा पर गोलीबारी जारी रही तो कोई व्यापार समझौता नहीं होगा। यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने एक हफ्ते के अंदर भारत-पाक तनाव को सुलझाने का श्रेय लिया है। पाकिस्तान ने ट्रंप के प्रयासों की तारीफ की है, लेकिन भारत ने किसी भी बाहरी मध्यस्थता की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

Also Read: अजित डोभाल का खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 23 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह

भारत का दावा: सिर्फ सैन्य बातचीत से थमा तनाव

भारत ने बार-बार कहा है कि तनाव कम करने का फैसला दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की सीधी बातचीत से हुआ। भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच हुई चर्चा के बाद तनाव खत्म करने पर सहमति बनी। पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ करीब 35 मिनट की फोन बातचीत में साफ कहा था कि भारत “कभी भी बाहरी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा।” मोदी ने बताया था कि पाकिस्तान की पहल पर ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। अगले चार दिनों तक दोनों देशों के बीच ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आईं। 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वाशिंगटन की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान तत्काल तनाव रोकने पर राजी हो गए। तब से वे कई बार इस युद्धविराम का श्रेय ले चुके हैं। लेकिन भारत का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से द्विपक्षीय सैन्य बातचीत के जरिए हुआ, जिसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

Advertisement
First Published - July 19, 2025 | 12:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement