facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद FY24 में 238 में से 115 देशों को भारत का निर्यात बढ़ा: सरकार

आंकड़ों से पता चला कि लगातार वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर) 2022-23 में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Last Updated- May 09, 2024 | 8:04 PM IST
Trump Tarrif

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 238 गंतव्यों में से 115 देशों को भारत का निर्यात बढ़ा है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत के इन 115 निर्यात गंतव्यों की कुल निर्यात में हिस्सेदारी 46.5 प्रतिशत है।

इन देशों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, चीन, ब्रिटेन, सऊदी अरब, सिंगापुर, बांग्लादेश, जर्मनी और इटली शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में देश का वस्तु निर्यात तीन प्रतिशत घटकर 437.1 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, सेवा निर्यात बढ़कर 341.1 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2022-23 में यह 325.3 अरब डॉलर था।

आंकड़ों से पता चला कि लगातार वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर) 2022-23 में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में देश का कुल निर्यात 778.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि 2022-23 में यह 776.4 अरब डॉलर रहा था। इस तरह निर्यात में 0.23 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

भारत के वस्तु निर्यात की हिस्सेदारी भी 2014 के 1.70 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 1.82 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान विश्व माल निर्यातकों में भारत 19वें स्थान से 17वें स्थान पर आ गया है। इसके अलावा, 2023-24 में शीर्ष 10 गंतव्यों में भारत के निर्यात में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। भारत के निर्यात में यूएई 35.6 अरब डॉलर के निर्यात मूल्य के साथ प्राथमिक गंतव्य के रूप में उभरा है।

इसी तरह सिंगापुर को निर्यात 20.19 प्रतिशत बढ़कर 14.4 अरब डॉलर, ब्रिटेन को निर्यात 13.30 प्रतिशत बढ़कर 13 अरब डॉलर और चीन को निर्यात 8.70 प्रतिशत बढ़कर 16.7 अरब डॉलर) हो गया।

आंकड़ों से पता चला है कि रूस (35.41 प्रतिशत), रोमानिया (138.84 प्रतिशत), और अल्बानिया (234.97 प्रतिशत) जैसे देशों को निर्यात में उच्च वृद्धि दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने से अबतक इस्तेमाल न किए जा चुके अवसरों का लाभ उठाया जा सकता है और भारत की समग्र निर्यात प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।’’

First Published - May 9, 2024 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट