facebookmetapixel
कई बड़े शहरों में नहीं बिक रहे घर! मेट्रो सिटी में अनसोल्ड घरों का लगा अंबार, 2025 में आंकड़ा 5.7 लाख के पारMCap: शेयर बाजार की तेजी में टॉप 7 कंपनियों का मुनाफा, ₹1.23 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैपसाल की शुरुआत में FPIs ने निकाले 7,608 करोड़, विदेशी निवेशक रहे सतर्कMarket Outlook: इस हफ्ते बाजार में रुझान तय करेंगे मैक्रो डेटा और FII ट्रेडिंगUS Venezuela Attack: कौन हैं Nicolás Maduro? जिनके पकड़े जाने का दावा अमेरिका ने कियाWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी की चेतावनीUP: लखनऊ में बनेगी AI सिटी, उत्तर प्रदेश को मिलेगा ग्लोबल टेक पहचानHealth Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय अधिकतर लोग क्या गलती करते हैं?दिल्ली की हवा इतनी खराब कैसे हुई? स्टडी में दावा: राजधानी के 65% प्रदूषण के लिए NCR व दूसरे राज्य जिम्मेदारExplainer: 50 शहरों में हिंसा, खामेनेई की धमकी और ट्रंप की चेतावनी…ईरान में आखिर हो क्या रहा है?

चीन बनाएगा चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन, नई योजना के तहत रहने योग्य ग्रहों का लगाएगा पता; 2050 तक के प्लान पर काम शुरू

नई योजना के तहत वैज्ञानिक सौर मंडल और सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रहों पर रहने की क्षमता का भी पता लगाएंगे और धरती के अतिरिक्त अन्य जगह जीवन होने की खोज करेंगे।

Last Updated- October 15, 2024 | 6:53 PM IST
Lunar eclipse

चीन ने मंगलवार को अगले कुछ दशकों में अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार करने के लिए मानवयुक्त चंद्र मिशन शुरू करने, चंद्र अंतरिक्ष स्टेशन (lunar space station) का निर्माण करने और रहने योग्य ग्रहों तथा पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य जगहों पर जीवन का पता लगाने की योजना की घोषणा की।

देश के शीर्ष अंतरिक्ष निकायों ने अंतरिक्ष विज्ञान के लिए दीर्घकालिक विकास कार्यक्रम का अनावरण किया, जो 2024 से 2050 तक देश के अंतरिक्ष विज्ञान मिशन और अंतरिक्ष अनुसंधान की योजना का मार्गदर्शन करेगा।

चाइना एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस), चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी द्वारा यहां मीडिया को जारी कार्यक्रम में चीन के अंतरिक्ष विज्ञान लक्ष्यों को रेखांकित किया गया। इसमें पांच प्रमुख वैज्ञानिक विषयों के तहत 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्र और तीन चरण वाला प्रारूप शामिल हैं।

सीएएस के उपाध्यक्ष डिंग चिबियाओ ने यहां मीडिया को बताया कि चीन द्वारा शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन का निर्माण 2028 से 2035 तक दूसरे चरण के दौरान किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 2050 तक चीन में अंतरिक्ष विज्ञान के विकास के लिए एक रोडमैप की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। पहले चरण में, चीन 2027 तक अंतरिक्ष स्टेशन संचालन, मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण परियोजना को लागू करने, अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के चौथे चरण और ग्रह अन्वेषण परियोजना पर ध्यान केंद्रित करेगा।

उन्होंने कहा कि नयी योजना के तहत वैज्ञानिक सौर मंडल और सौर मंडल के बाहर स्थित ग्रहों पर रहने की क्षमता का भी पता लगाएंगे और धरती के अतिरिक्त अन्य जगह जीवन होने की खोज करेंगे।

First Published - October 15, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट