facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

China: तेजी से बूढ़ा हो रहा चीन, जनसंख्या में आई बड़ी गिरावट, One Child Policy बनी वजह

जन्म दर में लगातार सातवें वर्ष गिरावट आई है लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में यह गिरावट इस बार कम है। पिछले साल लगभग 90 लाख बच्चों का जन्म हुआ।

Last Updated- January 17, 2024 | 11:43 AM IST
China: चीन ने रियल एस्टेट डेवलपर्स की ऋण तक पहुंच बढ़ाने के लिए उठाए कदम
Representative Image

China: चीन में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद मृत्यु दर बढ़ने और जन्म दर कम होने के कारण 2023 में जनसंख्या 20 लाख कम हो गई। चीन में आबादी लगातार दूसरे साल कम हुई है।

सांख्यिकी ब्यूरो ने बताया कि देश की कुल जनसंख्या 1.4 अरब है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने कोविड-19 के प्रकोप के कारण मृतक संख्या में तेज बढ़ोतरी होने की आशंका जताई थी। जन्म दर में गिरावट चीन के लिए लंबे समय से आर्थिक और सामाजिक चुनौती बनी हुई है।

चीन की औसत आबादी लगातार बुजुर्ग हो रही है, जिसके कारण श्रमिकों की संख्या में कमी आ सकती है और समय के साथ आर्थिक विकास धीमा हो सकता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बुजुर्ग आबादी को सेवाएं प्रदान करने की देश की क्षमता के लिए चुनौती पैदा हो सकती है। जन्म दर में लगातार सातवें वर्ष गिरावट आई है लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में यह गिरावट इस बार कम है। पिछले साल लगभग 90 लाख बच्चों का जन्म हुआ।

चीन ने ‘केवल एक संतान’ की नीति अपनाकर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने की कोशिश की थी, लेकिन अब उसे इसके विपरीत एक अलग समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने 2016 में अपनी इस नीति को आधिकारिक तौर पर समाप्त करने के बाद से जन्म को प्रोत्साहित करने की कोशिश की है लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है। लोग देर से शादी कर रहे हैं और कई लोग संतान पैदा नहीं करने का विकल्प भी चुन रहे हैं।

इसके अलावा पढ़ाई और पालन-पोषण के अत्यधिक खर्च के कारण अधिकतर लोग केवल एक ही संतान की नीति का पालन कर रहे हैं।

First Published - January 17, 2024 | 11:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट