facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

बोलसोनारो के समर्थकों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:38 PM IST

बोलसोनारो के समर्थकों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प
PTI / रियो डी जिनेरियो  December 13, 2022

13 दिसंबर (एपी) ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के समर्थकों की सोमवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई और राजधानी ब्रासीलिया में संघीय पुलिस के मुख्यालय पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की गई।

अराजकता फैलाते कुछ प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया व स्थानीय टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुई। इनमें कई लोग ब्राजील के झंडे को प्रतिबिंबित करते पीले व हरे रंग के कपड़े पहने शहर में घूमते नजर आए।

ब्रासीलिया के जन सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान में बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद झड़पें हुईं। इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी. मोरेस ने जोस अकासियो सेरेरे ज़वान्ते की अस्थायी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। ज़वान्ते पर लोकतंत्र विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने का आरोप है।

बोलसोनारो 30 अक्टूबर को हुए पुन:चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी दा सिल्वा से हार गए थे, जिसके बाद उनके कई समर्थक देशभर में सैन्य बैरक के बाहर एकत्रित हो गए और चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इनकार करते हुए सशस्त्र बलों से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की।

इससे पहले सोमवार को देश के चुनावी प्राधिकरण ने दा सिल्वा की जीत पर मुहर लगाते हुए उन्हें एक आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया था।

बोलसोनारो लगातार देश के ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम’ पर सवाल उठाते रहे हैं और उन्होंने शुक्रवार को अपने समर्थकों से कहा था कि उनका राजनीति भविष्य अब उनके हाथ में है।

एपी निहारिका गोला

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement