facebookmetapixel
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

बाइडन और सुनक ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 11:13 AM IST
Biden and Sunak reiterate commitment to continue aid to war-torn Ukraine
PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन की मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कृत्रिम मेधा (AI), स्वच्छ ऊर्जा व महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

बाइडन और सुनक ने कहा कि “अटलांटिक घोषणापत्र” विकास और उभरती प्रौद्योगिकी के मामले में दोनों देशों के लिए एक रूपरेखा के तौर पर काम करेगा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा व अन्य आर्थिक सुरक्षा समस्याओं के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी की रक्षा करेगा।

ओवल ऑफिस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) में दोनों नेताओं के बीच वार्ता शुरू होने पर बाइडन ने कहा, “हम अपने मूल्यों को सामने रखेंगे।” बाद में उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समझौता (अटलांटिक घोषणापत्र) दोनों देशों को “हमारी साझेदारी को अनुकूलित और उन्नत करने में मदद करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे देश तेजी से बदलती दुनिया में अग्रणी बने रहें।”

वहीं, सुनक ने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था औद्योगिक क्रांति के बाद शायद सबसे बड़ा परिवर्तन देख रही है, क्योंकि नयी प्रौद्योगिकियों ने न केवल अविश्वसनीय अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि हमारे प्रतिद्वंदियों को भी अधिक मौके दिए हैं।” दोनों नेताओं के बीच बातचीत में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का मुद्दा छाया रहा।

अमेरिका और ब्रिटेन दोनों इस युद्ध में यूक्रेन की बड़े पैमाने पर मदद कर रहे हैं। बाइडन ने एक बार फिर विश्वास जताया कि अमेरिकी संसद यूक्रेन को जरूरत के हिसाब से मदद मुहैया कराती रहेगी। बातचीत की शुरुआत में बाइडन ने कहा, “अमेरिका और ब्रिटेन यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं।”

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 11:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement