facebookmetapixel
Advertisement
Abakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 600 लोगों की मौत; 1500 से ज्यादा घायल

Advertisement

Afghanistan Earthquake: अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप के झटके रविवार देर रात पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के समीप कुनार प्रांत के कई कस्बों में महसूस किए।

Last Updated- September 01, 2025 | 12:27 PM IST
Earthquake in Afghanistan

Afghanistan Earthquake: पाकिस्तान की सीमा के निकट पूर्वी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में 622 लोगों की मौत हो गयी तथा 1500 से ज्यादा अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे  के अनुसार, भूकंप के झटके रविवार देर रात पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर के समीप कुनार प्रांत के कई कस्बों में महसूस किए गए। रात 11:47 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गयी और इसका केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में था। भूकंप का केंद्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

Afghanistan Earthquake: 622 लोगों की मौत

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में लगभग 622 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को तलाशने में जुटे हैं। वहीं हेलीकॉप्टरों की मदद से घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह आपदा ऐसे समय में आई है जब दक्षिण एशियाई देश पहले से ही मानवीय संकटों से जूझ रहा है। चाहे वह विदेशी सहायता में भारी कमी हो या पड़ोसी देशों से नागरिकों की जबरन वापसी।

तालिबान संचालित आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता वाले इस भूकंप में 1,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 622 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले, सरकारी प्रसारक रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान (RTA) ने मृतकों की संख्या लगभग 500 बताई थी।

राजधानी काबुल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल दूरदराज के गांवों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो भूकंप और बाढ़ के इतिहास के लिए जाने जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने एक बयान में कहा कि “सिर्फ कुछ क्लीनिकों से मिली जानकारी में ही 400 से अधिक घायल और दर्जनों मृतकों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुनार प्रांत में तीन गांव पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी भारी नुकसान हुआ है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, “अब तक किसी भी विदेशी सरकार ने बचाव या राहत कार्य में सहायता के लिए संपर्क नहीं किया है।”

अफगानिस्तान एक भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। विशेष रूप से हिंदू कुश पर्वत इलाका। इस क्षेत्र में भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। देश के पश्चिमी हिस्से में पिछले साल एक के बाद आये कई भूकंपों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement