facebookmetapixel
Budget 2026 में रिसाइक्लिंग इंडस्ट्री की सरकार से मांग: GST कम होगा तभी उद्योग में आएगी तेजी27 जनवरी को बैंक हड़ताल से देशभर में ठप होंगी सरकारी बैंक सेवाएं, पांच दिन काम को लेकर अड़े कर्मचारीऐतिहासिक भारत-EU FTA और डिफेंस पैक्ट से बदलेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था, मंगलवार को होगा ऐलानइलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकस

ब्रिटिश जलक्षेत्र में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 35 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा गया

मछुआरे BIOT के पास लगभग 230 समुद्री मील क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे।

Last Updated- November 20, 2023 | 8:12 PM IST
Fisherman
Representative Image

करीब एक महीने पहले ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) के पास से गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के लगभग 35 मछुआरों को सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया गया। रक्षा विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। इन मछुआरों पर मुकदमा चलाया गया था और उन पर 25,000 पाउंड स्टर्लिंग का जुर्माना लगाया गया था। मछुआरे बीआईओटी के पास लगभग 230 समुद्री मील क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे।

बीआईओटी 58 द्वीपों का एक समूह है जो लगभग 6,40,000 वर्ग किलोमीटर तक महासागर में फैला है। बयान में कहा गया कि यह एक ब्रिटिश समुद्री क्षेत्र है, जो पूर्वी अफ्रीका और इंडोनेशिया के बीच स्थित है तथा लंदन से प्रशासित होता है।

इसमें बताया गया कि मछुआरों को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और उन पर बीआईओटी में मुकदमा चलाया गया तथा 25,000 ब्रिटिश पाउंड जुर्माना लगाया गया।

बयान में कहा गया कि जुर्माना नहीं भरने पर एक नौका को जब्त कर लिया गया है, जबकि एक अन्य नौका को छोड़ दिया गया है और चालक दल के 35 सदस्यों को रिहा कर दिया गया है। इ

समें कहा गया कि मछुआरों को उनकी एक नौका और बीआईओटी गश्ती पोत ‘ग्रैम्पियन एंड्योरेंस’ पर लाया गया तथा उन्हें समुद्र में भारतीय तटरक्षक पोतों ‘अनघ’ और ‘सी 441’ को सौंप दिया गया।

मछुआरों के विझिंजम पहुंचने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी और पूछताछ की जाएगी। बयान में कहा गया कि इसके बाद, उन्हें तमिलनाडु के थेंगापट्टिनम तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए मत्स्य पालन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

First Published - November 20, 2023 | 8:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट