facebookmetapixel
30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकस

दुनिया भर में पांच साल से कम उम्र के 25 प्रतिशत बच्चे गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे: UNICEF

अफ्रीका की 130 करोड़ से अधिक की आबादी मुख्य रूप से संघर्ष, जलवायु संकट और बढ़ती खाद्य कीमतों के कारण सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है।

Last Updated- June 06, 2024 | 9:31 PM IST
unicef

दुनिया भर में पांच साल से कम उम्र के करीब 25 प्रतिशत बच्चे खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनीसेफ ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया। बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था यूनीसेफ द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में पांच वर्ष से कम आयु के 18 करोड़ 10 लाख बच्चे (इस आयुवर्ग के बच्चों का 27 प्रतिशत) गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।

लगभग 100 निम्न और मध्यम आय वाले देशों पर केंद्रित रिपोर्ट गंभीर खाद्य संकट को एक दिन में कुछ भी नहीं खाने या एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त आठ खाद्य समूहों में से दो का उपभोग करने के रूप में परिभाषित करती है। अफ्रीका की 130 करोड़ से अधिक की आबादी मुख्य रूप से संघर्ष, जलवायु संकट और बढ़ती खाद्य कीमतों के कारण सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लेकिन इसने कुछ प्रगति भी हुई है। पिछले दशक में पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में गंभीर खाद्य संकट से गुजर रहे बच्चों की संख्या में कमी आई है और यह 42 प्रतिशत से घटकर 32 प्रतिशत रह गया है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनीसेफ) ने कहा कि महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी,‘बेहद खराब’ आहार पर रहने वाले बच्चों का वजन सामान्य से कम होने की आशंका अधिक होती है।

First Published - June 6, 2024 | 9:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट