facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

‘5 में से 1 यूएचएनआई चाहता है विदेश में बसना’

Advertisement

पसंदीदा गंतव्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं, जहां की गोल्डन वीजा योजना काफी आकर्षक है। 

Last Updated- March 26, 2025 | 10:37 PM IST
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट, अरबपतियों की फेहरिस्त में भारत से 94 नए चेहरे, Hurun India report, 94 new faces from India in the list of billionaires

कोटक महिंद्रा बैंक की इकाई कोटक प्राइवेट बैंकिंग द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि प्रत्येक पांच में से एक अल्ट्रा-हाई-नेटवर्थ व्यक्ति (यूएचएनआई) अपने जीवन स्तर में सुधार लाने, हेल्थकेयर समाधान, शिक्षा या जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए भारत से बाहर जाने की सोच रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये व्यक्ति अपनी भारतीय नागरिकता बरकरार रखते हुए अपने पसंदीदा मेजबान देश में स्थायी रूप से निवास करना चाहते हैं। यह सर्वेक्षण वित्त वर्ष 2025 की पहली दो तिमाहियों में कराया गया, जिसमें 150 यूएचएनआई ने हिस्सा लिया था। पसंदीदा गंतव्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं, जहां की गोल्डन वीजा योजना काफी आकर्षक है।

रिपोर्ट में यूएचएनआई के निवेश दृष्टिकोण का भी खुलासा किया गया है, जिसमें पोर्टफोलियो में घरेलू और वैश्विक इक्विटी बाजारों को प्राथमिकता दी गई है, इसके बाद वाणिज्यिक अचल संपत्ति, ऋण और वैकल्पिक निवेश का स्थान है।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement