facebookmetapixel
Advertisement
निवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गयापश्चिम एशिया तनाव से तेल 80 डॉलर पार, ONGC-Oil India पर ब्रोकरेज बुलिशInnovision IPO: 10 मार्च से खुलेगा ₹322 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड ₹521–548; अप्लाई करने से पहले चेक करें डिटेल्स

मध्य प्रदेश के स्टार्टअप्स में महिलाओं ने बिखेरी चमक

Advertisement

राज्य में पंजीकृत कुल स्टार्टअप्स में 45 फीसदी से अधिक महिलाओं के हैं।

Last Updated- June 12, 2023 | 9:15 AM IST
80 percent of professional women said they are getting equal opportunities as men at work place: Survey

मध्य प्रदेश स्टार्टअप्स, खासकर महिला उद्यमियों द्वारा चलाए जा रहे स्टार्टअप्स के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (MSME) विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2,600 से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स हैं जिनमें 1,140 से अधिक महिलाओं द्वारा संचालित हैं।

प्रदेश के MSME विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘नैस्कॉम की फरवरी 2023 की रिपोर्ट के अनुसार देश की कुल उद्यमिता में महिलाओं की हिस्सेदारी 18 फीसदी है जबकि मध्य प्रदेश में तस्वीर काफी अलग है। यहां पंजीकृत कुल स्टार्टअप्स में 45 फीसदी से अधिक महिलाओं के हैं।’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में स्टार्टअप्स को जो वित्तीय सहायता पहुंचायी जा रही है उसका 59 फीसदी हिस्सा महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को जाता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा था कि नवाचार पर काम करते हुए प्रदेश की महिलाओं ने कई ऐसे स्टार्टअप्स शुरू किए हैं जो मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कहा था, ‘हर महीने 100 से 150 नए स्टार्टअप्स का पंजीयन हो रहा है इनमें से 45 फीसदी महिलाओं द्वारा शुरू किए जा रहे हैं। राज्य की महिलाएं खाद्य, कृषि, तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे स्टार्टअप्स में काफी अहम भूमिका निभा रही हैं।’

मध्य प्रदेश की स्टार्टअप नीति ने भी महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया है और उन्हें इसे वैकल्पिक व्यवसाय के रूप में अपनाने अवसर दिया है। कुल निवेश के 18 फीसदी के बराबर वित्तीय मदद भी ऐसा ही एक कदम है जिसकी अधिकतम सीमा 72 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा स्टार्टअप नीति के तहत पेटेंट सहायता, रोजगार निर्माण, प्रशिक्षण व्यय की वापसी, लीज और रेंटल सहायता जैसी सुविधाएं भी महिला उद्यमियों को दी जा रही हैं।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement