भारत

Winter rains: दिल्ली और उत्तर भारत में बारिश से ठंड बढ़ी, रबी फसलों के लिए राहत

देर से हुई बारिश ने ठंड में इजाफा किया, गेहूं और सरसों जैसी फसलों को मिलेगा फायदा; शनिवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान

Published by
संजीब मुखर्जी   
Last Updated- December 27, 2024 | 10:44 PM IST

दिल्ली और उसके आसपास के उत्तरी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई और ठंड बढ़ गई। इस साल दिसंबर में देर से बारिश हुई। धीमी हवाओं के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने से ठंड बढ़ गई है मगर यह गेहूं और सरसों जैसी खड़ी रबी फसलों के लिए वरदान साबित हो सकती है। ये दोनों फसलें अक्टूबर के बाद से बारिश नहीं होने से सूखे की मार झेल रही थीं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित उत्तर-पश्चिम तथा मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश एवं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश हुई है, जो शनिवार को भी जारी रह सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है, ‘शुक्रवार तक दिल्ली में तीन सेंटीमीटर बारिश हुई है और हमारा अनुमान है कि बारिश रात भर जारी रह सकती है और संभवतः शनिवार दोपहर से कम होने लगेगी।’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा में ओला गिरने की जानकारी मिली है।

First Published : December 27, 2024 | 10:44 PM IST