facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

मैडम तुसाद की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा मोम का म्यूजियम, रामायण काल को दर्शाया जाएगा

हाल ही में रामकथा आधारित डिजिटल गैलरी के उद्घाटन के बाद अब विश्व स्तरीय वैक्स म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है।

Last Updated- August 17, 2023 | 5:19 PM IST
Ram Mandir

दुनिया में मशहूर मैडम तुसाद के म्यूजियम (madame tussauds museum) की तर्ज पर अयोध्या में भी रामायण की थीम पर विशाल वैक्स (मोम) म्यूजियम बनाया जाएगा। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का आकर्षण बढ़ाने के लिए योगी सरकार नई-नई परियोजनाएं ला रही हैं। हाल ही में रामकथा आधारित डिजिटल गैलरी के उद्घाटन के बाद अब विश्व स्तरीय वैक्स म्यूजियम बनाने की तैयारी की जा रही है।

मोम म्यूजियम के लिए 20 वर्षों का होगा करार

अयोध्या में बनने वाले इस मोम म्यूजियम में न केवल इस नगर का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा बल्कि देश के प्राचीन वैभव और रामायण काल के पात्रों के पुतले भी लगाए जाएंगे। इस म्यूजियम में त्रिआयामी (थ्री डायमेंशनल) प्रभाव पैदा करने वाली मूर्तियां व चित्र लगाए जाएंगे। इस वैक्स म्यूजियम को बनाने की रूपरेखा अयोध्या नगर निगम ने तैयार की है। म्यूजियम को बनाने के लिए देशी-विदेशी फर्मों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। चयनित होने वाली फर्म से नगर निगम 20 सालों के लिए करार करेगा।

Also read: Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ 2025 की तैयारी में लगी उत्तर प्रदेश सरकार, 5000 विशेष आवासों के लिए निजी फर्म के साथ मिलाया हाथ

महापुरुषों की मोम की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी

इस म्यूजियम के लिए अयोध्या नगर निगम ने शहर में अफीम कोठी के पीछे की जगह चिन्हित की है। करीब 10,000 वर्ग क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस म्यूजियम में पर्यटकों के आकर्षण के लिए कई चीजें बनाई जाएंगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित वैक्स म्यूजियम में रामायणकालीन इतिहास की जानकारी के साथ ही पर्यटकों को देश के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक इतिहास की भी जानकारी मिलेगी। यहां देश को सशक्त बनाने वाले महापुरुषों की मोम की मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।

चयनित फर्म को ही म्यूजियम के लिए पूंजी निवेश करना होगा

वैक्स म्यूजियम तैयार करने वाली फर्म पर इसके निर्माण, मरम्मत के साथ रखरखाव की भी जिम्मेदारी होगी। चयनित फर्म को ही म्यूजियम के लिए सभी जरूरी पूंजी निवेश करना होगा। फर्म को म्यूजियम परिसर में ही मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराने के साथ ही टॉयलेट, पार्किंग व आराम के लिए स्थल तैयार करना होगा।

Also read: मंत्रिमंडल ने दी भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी, आएगा 32,500 करोड़ रुपये का खर्च

अधिकारियों का कहना है कि योजना के मुताबिक म्यूजियम में पर्यटक अधिक देर तक रुके इसके इंतजाम किए जाएंगे। वैक्स म्यूजियम अयोध्या में तेजी से बन रहे राम मंदिर के करीब ही होगा जिसके चलते पर्यटकों के लिए वहां पहुंचना आसान होगा। नगर निगम ने वैक्स म्यूजियम का ले-आउट तैयार करने के बाद इच्छुक फर्मों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। म्यूजियम के लिए वास्तुविद के चयन का जिम्मा भी फर्म का ही होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में राम मंदिर के करीब बने रामकथा संग्रहालय में केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल गैलरी का निर्माण कराया गया है। रामकथा संग्रहालय के संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी मंदिर निर्माण करा रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई है। हालांकि वैक्स म्यूजियम का स्वामित्व अयोध्या नगर निगम के पास ही रहेगा।

First Published - August 17, 2023 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट