facebookmetapixel
मलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्स

Viksit Bharat Sankalp Yatra: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में अबतक 10 करोड़ लोग शामिल हुए- अनुराग ठाकुर

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “15 नवंबर से शुरू हुई भारत की विकास गाथा की इस यात्रा में मात्र 50 दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ भारतीय शामिल हुए।”

Last Updated- January 06, 2024 | 8:38 AM IST
anurag thakur
File Photo: Union Minister Anurag Thakur

सरकार के व्यापक संपर्क कार्यक्रम ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ने शुक्रवार को 10 करोड़ लोगों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया, इनमें से साढ़े सात करोड़ लोगों ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “15 नवंबर से शुरू हुई भारत की विकास गाथा की इस यात्रा में मात्र 50 दिनों में रिकॉर्ड 10 करोड़ भारतीय शामिल हुए।” ठाकुर ने कहा कि इन 10 करोड़ लोगों द्वारा दिखाया गया विश्वास बढ़ता रहेगा, भारतीयों को जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेगा और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देगा।

उन्होंने कहा, “विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए…28 राज्य, 50 दिन, 10 करोड़ भागीदारी, एक लक्ष्य- विकसित भारत।” इससे पहले, सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा था कि पिछले साल 15 नवंबर को शुरू की गई यात्रा के 25 जनवरी को संपन्न होने तक 14 करोड़ से अधिक लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि 3,500 संपर्क वाहन नागरिकों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। चंद्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 2.2 करोड़ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।

First Published - January 6, 2024 | 8:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट