facebookmetapixel
Artemis 2 Mission: 1972 के बाद पहली बार फरवरी में अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएंगेBMC Election 2026: जीत के बाद भाजपा के सामने शहर का नए सिरे से विकास और निवेश की चुनौती‘स्वामित्व योजना’ के तहत 3 लाख से अधिक गांवों का ड्रोन से हुआ सर्वे, 1.5 लाख गांवों में कार्ड भी वितरितनिजी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में केरल देश में अव्वल, चारपहिया सेगमेंट में भी बढ़तBudget 2026 से पहले नॉमिनल GDP ग्रोथ को रफ्तार, 10.5 फीसदी तक रहने का अनुमानअब एक ही मासिक स्टेटमेंट में दिखेगा फाइनेंस का पूरा हिसाब-किताब, SEBI-RBI करने जा रही बड़ी पहलJIO की लिस्टिंग और रिटेल कारोबार की तेज रफ्तार से रिलायंस की ग्रोथ को मिलेगा नया बूस्टस्मॉलकैप फंडों ने माइक्रोकैप शेयरों से बनाई दूरी, निवेश 2 फीसदी पर सिमटा; वेंचुरा की स्टडी में खुलासाCII सर्वे: उद्योगों का भरोसा पांच तिमाही के उच्च स्तर पर, मांग और निवेश को मिला बलविश्व आर्थिक मंच की 56वीं वार्षिक बैठक में चमकेगी भारत की विकास गाथा, दुनिया देखेगी ग्रोथ इंजन का दम

UP GIS 2023: पहले ‘बीमारू’ राज्य कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है- PM मोदी

Last Updated- February 10, 2023 | 1:37 PM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पहले ‘बीमारू’ राज्य के तौर पर जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश अब सुशासन के लिए पहचाना जाता है। खराब आर्थिक प्रदर्शन वाले राज्यों को ‘बीमारू’ कहा जाता है।

‘बीमारू’ शब्द भारत के चार राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर से गढ़ा गया शब्द है। मोदी ने ‘उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश आज एक उम्मीद बन चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत अगर आज दुनिया के लिए उज्ज्वल बिन्दु है तो उत्तर प्रदेश भारत के विकास को गति देने वाला है।’’ उन्होंने कहा कि ‘श्री अन्न’ के नाम से जाने जाने वाले भारत के मोटे अनाज को देशभर में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने मोटे अनाज के लाभों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ राज्य के रूप में जाना जाता था लेकिन अब इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता के लिए है । मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा की सोच में, भारत के समाज की सोच और आकाक्षांओं में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत का हर नागरिक ज्यादा से ज्यादा विकास होते देखना चाहता है।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने ‘ग्लोबल ट्रेड शो’ और ‘इन्वेस्ट यूपी 2.0’ की भी शुरुआत की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे ।

सरकारी बयान के मुताबिक यह शिखर सम्मेलन 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। यह राज्य सरकार का प्रमुख निवेशक शिखर सम्मेलन है। यह सम्मेलन सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने पर विचार के वास्ते नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, थिंक-टैंक और दुनिया भर के नेताओं को एक मंच प्रदान करेगा।

First Published - February 10, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट