facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा ग्रीन ईंधन और बिजली का उत्पादन: योगी

एथनॉल, बिजली व ऑक्सीजन उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें अब शुगर कांप्लेक्स के तौर पर विकसित हो रही हैं

Last Updated- February 17, 2023 | 3:36 PM IST
sugarcane

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें अब महज चीनी के उत्पादन के लिए ही नहीं बल्कि ग्रीन ईंधन के स्त्रोत के लिए भी जानी जा रही हैं। एथनॉल, बिजली व ऑक्सीजन उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें अब शुगर कांप्लेक्स के तौर पर विकसित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश में चीनी उद्योग के 120 साल पूरा होने पर आयोजित एक समारोह में नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि बीते छह साल में मिलों को आधुनिक बनाने के बहुत से काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की चीनी मिल, एक सामान्य चीनी उत्पादन करने वाली मिल से आगे बढ़कर ‘शुगर कॉम्प्लेक्स’ के रूप में उभर कर आई है। एक ही परिसर में चीनी भी बन रही है, कोजन प्लांट भी है, तो ऑक्सीजन प्लांट और एथनॉल प्लांट भी है। उन्होंने कहा है कि देश में सर्वाधिक गन्ना और चीनी उत्पादन करने वाले उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें सबसे ज्यादा एथनॉल उत्पादन कर ग्रीन एनर्जी के स्रोत के रूप में पहचानी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 साल पहले किसानों के हित को ध्यान में रखकर प्रदेश में पहली चीनी मिल तत्कालीन गोरखपुर जिले के देवरिया (प्रतापपुर) में स्थापित किया गया था। हालिया कुछ दशकों में जिस तरह चीनी मिलें बंद होती जा रहीं थीं, किसान हताश और परेशान थे, पलायन को मजबूर थे, उसने चीनी उद्योग के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया था। लेकिन 2017 के बाद परिवेश बदला। चीनी मिलों से बातचीत में यह तय हुआ कि जब तक गन्ना खेत में होगा, चीनी मिलें गन्ना खरीद जारी रखेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 6 साल में गन्ना किसानों को 1.97 लाख करोड़ रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 100 चीनी मिलें ऐसी हैं, जो खरीद के 10 दिन के भीतर किसान को भुगतान कर दे रही हैं। गन्ना किसानों की संख्या 45 लाख से 60 लाख हो गई। गन्ने का उत्पादन भी बढ़ा है और रकबा भी। यही नहीं रिकवरी भी 11 फीसदी से अधिक हो रही है। कोरोना काल की चुनौतियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उस दौरान चीनी उद्योग के योगदान की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उद्योग बंद थे लेकिन उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें चल रही थीं और चीनी मिलों के सहयोग से सैनिटाइजर का रिकॉर्ड उत्पादन करते हुए 23 राज्यों में इसे उपलब्ध भी कराया गया। चीनी मिलों ने ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए।

कार्यक्रम में इंडियन शुगरमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अदित्य झुनझुनवाला ने चीनी और एथनॉल को लेकर स्पष्ट नीति के लिए केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को 20 फीसदी तक करने का लक्ष्य रखा है। चीनी मिलें इसके लिए अपनी ओर पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

First Published - February 17, 2023 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट