facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचेंगे 10 लाख से ज्यादा पर्यटक, होटलों की बुकिंग फुल

Advertisement

पर्यटकों की इस कदर भीड़ उमड़ रही है कि पूरे वाराणसी में किसी भी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस या होम स्टे में कमरे खाली नहीं हैं

Last Updated- November 03, 2025 | 4:24 PM IST
Dev Deepawali
File Image (PTI)

दुनिया भर में मशहूर हो चुकी वाराणसी की देव दीपावली का नजारा देखने के लिए इस बार 10 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचेंगे। बुधवार को पड़ने वाली देव दीपावली पर गंगा घाटों पर होने वाले दीपोत्सव को देखने आने वाले पर्यटकों की इस कदर भीड़ उमड़ रही है कि पूरे वाराणसी में किसी भी होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस या होम स्टे में कमरे खाली नहीं हैं। वाराणसी में जगह न मिलने के चलते पर्यटकों ने सारनाथ के भी सारे होटलों की बुकिंग फुल कर दी है।

25 लाख से ज्यादा दीप होंगे प्रज्वलित

इस बार की देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा के सभी 80 घाटों पर दोनों ओर 25 लाख से ज्यादा दीप जलाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और महोत्सव समिति, वाराणसी की ओर से 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों की व्यवस्था की गई है। दीपक, तेल एवं बाती आदि का वितरण राजघाट से प्रारंभ हो चुका है। गंगा के घाटों और उसके पार के तटों को सम्मिलित करते हुए दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए कुल 20 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

Also Read: मैन्युफैक्चरिंग PMI अक्टूबर में बढ़कर 59.2 पर, GST राहत और इनपुट लागत में कमी से मिली रफ्तार

डमरू की गूंज से होगा शुभारंभ

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी, जो भगवान शिव की उपस्थिति और काशी की दिव्य ऊर्जा का प्रतीक होगी। शो में भगवान शिव-पार्वती विवाह का पवित्र दृश्य, भगवान विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड की कथा, भगवान बुद्ध के धर्मोपदेश, संत कबीर और गोस्वामी तुलसीदास की भक्ति परंपरा, तथा आधुनिक युग में महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गौरवशाली यात्रा को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

‘काशी-कथा’, विशेष लेजर शो

जयवीर सिंह ने बताया कि इस मौके पर 25 मिनट का भव्य “काशी-कथा” 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो काशी की दिव्यता, इतिहास, संस्कृति और अध्यात्म के अनूठे संगम को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इस अद्वितीय प्रस्तुति में काशी के प्राचीन गौरव, गंगा की महिमा और भगवान विश्वनाथ की नगरी की आस्था को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

इसके अलावा संयुक्त निदेशक पर्यटन, दिनेश कुमार ने बताया कि, “इस भव्य कार्यक्रम में 8 मिनट का विशेष लेजर शो भी शामिल होगा, जो दर्शकों को दिव्यता और आधुनिकता के संगम का अनुभव कराएगा। पर्यटकों के लिए 3-D प्रोजेक्शन मैपिंग शो का निःशुल्क प्रदर्शन तीन बार- रात्रि 8:15, 9:00 और 9:35 बजे – किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस दृश्य का आनंद ले सकें। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने रात्रि 8:00 बजे 10 मिनट की भव्य “ग्रीन आतिशबाजी” का निःशुल्क आयोजन भी किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement