facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात! 5 और एयरपोर्ट का होगा उद्घाटन, जानें किन जिलों में होंगे हवाई अड्डे

Advertisement

अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही।

Last Updated- January 11, 2024 | 12:10 PM IST
Union Minister for Civil Aviation Jyotiraditya Scindia
Union Minister for Civil Aviation Jyotiraditya Scindia

नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में एक महीने में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या से अहमदाबाद के लिए इंडिगो की उड़ान सेवा के उद्घाटन के लिए ऑनलाइन आयोजित समारोह में उन्होंने यह बात कही।

सिंधिया ने कहा कि अयोध्या हवाई अड्डे का विस्तार किया जाएगा। रनवे का विस्तार किया जाएगा जिससे बड़े विमान उतर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो सकेंगी। सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।

अयोध्या हवाई अड्डे के बारे में सिंधिया ने कहा कि दूसरे चरण का विस्तार जल्द ही शुरू होगा और शहर को और अधिक उड़ानें मिलेंगी।

अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समारोह में शिरकत करेंगे।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 12:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement