facebookmetapixel
Weather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!

UP: अमित शाह पर राहुल गांधी की अभद्र टिप्पणी के मामले की टली सुनवाई

इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार करने के कारण अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

Last Updated- January 06, 2024 | 1:46 PM IST
rahul gandhi and amit shah
Rahul Gandhi and Amit Shah

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने शनिवार को अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में अगली सुनवाई 18 जनवरी के लिए निर्धारित कर दी।

सुलतानपुर की सांसद-विधायक अदालत ने शाह पर पांच वर्ष पूर्व अभद्र टिप्पणी करने के मामले में राहुल को छह जनवरी को तलब होने का समन जारी किया था। आज (शनिवार) इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार करने के कारण अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अदालत में जूनियर अधिवक्ताओं की विधिक कार्यशाला होने के कारण अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर रहे थे, जिसके कारण अब अगली सुनवाई 18 जनवरी को होगी।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

मिश्र ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।

First Published - January 6, 2024 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट