facebookmetapixel
Stock Market: बिकवाली के दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी फिसलेBudget 2026: क्यों टैक्स एक्सपर्ट न्यू टैक्स रिजीम में अभी और सुधार की मांग कर रहे हैं?Sugar Production: महाराष्ट्र की ‘मीठी’ बढ़त से चीनी उत्पादन में उछाल, देश में 22% ग्रोथGCC बना ग्रोथ इंजन, भारत का ऑफिस मार्केट नई ऊंचाइयों पर, 2026 तक आधे से ज्यादा हिस्सेदारी का अनुमानTata Capital Q3 Results: मुनाफा 16.9% उछलकर ₹1,256.87 करोड़ पर पहुंचा, NII में भी जबरदस्त ग्रोथSEBI का नया प्रस्ताव: ₹20,000 करोड़ AUM वाले इंडेक्स अब नियमों के दायरे में आएंगेSBI YONO यूजर्स को सरकार की चेतावनी: फर्जी आधार APK से रहें सावधान, नहीं तो होगा भारी नुकसानFlexi-Cap Funds: 2025 में रहा सुपरस्टार, AUM ₹5.52 लाख करोड़; फंड मैनेजर पर है भरोसा तो करें निवेशRealty Stock: नतीजों के बाद बनेगा रॉकेट! ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ दिया 61% अपसाइड का टारगेटQ3 रिजल्ट के बाद PNB का शेयर 52-वीक हाई से 5.37% नीचे लुढ़का; जानें क्या है कारण

आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन लागत कम करें: केंद्रीय मंत्री

Last Updated- April 30, 2023 | 10:02 AM IST
Raosaheb Patil Danve

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने शनिवार को कहा कि देश में आर्थिक वृद्धि एवं विकास के लिए उद्योगों को लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला की लागत कम करनी होगी।

केंद्रीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री शनिवार को महाराष्ट्र के जालना में भारतीय सामग्री पुनर्चक्रण संघ (एमआरएआई) और स्टील मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ़ महाराष्ट्र (एसएमएएम) की ओर से आयोजित एक स्क्रैप रीसाइक्लिंग और अपशिष्ट उपयोग जागरूकता सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रेलवे की महत्वाकांक्षी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना औद्योगिक केंद्रों को जोड़कर रसद लागत में कमी लाएगी।

इसमें पश्चिम में महाराष्ट्र और पूर्व में पश्चिम बंगाल से दिल्ली के पास दादरी तक माल परिवहन के लिए द्रुत गति की रेल लाइनें होंगी।

दानवे ने कहा कि इसके अलावा, जालना समेत देश के कई हिस्सों में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और औरंगाबाद, रत्नागिरी, पुणे और नागपुर में ‘सर्कुलर इकोनॉमी पार्क’, जो कबाड़ और अपशिष्ट पुनर्चक्रण पर ध्यान केंद्रित करेंगे, माल परिवहन प्रणाली की दक्षता बढ़ाने में मदद करेंगे।

First Published - April 30, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट