facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Ultra-Rich: भारत में 2028 तक अति-अमीरों की संख्या में 50% वृद्धि की संभावना, जानें किन चीजों में करते हैं निवेश

UHNWI घड़ियों, कला और जूलरी और में निवेश करना पसंद करते हैं।

Last Updated- February 28, 2024 | 4:52 PM IST
ultra-rich- अति-अमीर

2023 और 2028 के बीच, भारत में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWI) में भारी वृद्धि देखी जाएगी। UHNWI वे होते हैं जिनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर या उससे अधिक होती है। नाइट फ्रैंक की “द वेल्थ रिपोर्ट 2024” में 50.1% वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है, जो 2023 में 13,263 से बढ़कर 2028 तक 19,908 हो जाएगी।

भारत का मजबूत आर्थिक दृष्टिकोण, विशेष रूप से देश का हाई GDP विकास पूर्वानुमान, अगले पांच सालों में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNWI) में अपेक्षित वृद्धि का एक प्रमुख फैक्टर है। यह पॉजिटव आर्थिक पूर्वानुमान देश में धनी व्यक्तियों की संख्या में बड़ी वृद्धि का एक प्रमुख कारण है।

देश के बाहर रहने वाले भारतीय निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

देश के बाहर रहने वाले भारतीय इनोवेशन को बढ़ावा देने और बिजनेसों और देशों के साथ मजबूत ग्लोबल रिलेशन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कनेक्टिविटी पैसा कमाने और निवेश के अवसर पैदा करती है, जिससे भारत में धनी व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है।

रिपोर्ट से पता चलता है कि अगले पांच सालों में एशिया में अति-अमीर व्यक्तियों की संख्या में 38.3% की वृद्धि देखी जाएगी, जो बताता है कि पैसा बनाने के लिहाज से यह क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है। पिछले 20 सालों में एशिया की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर अधिक प्रभावशाली हो गई है। यह ट्रेंड जारी रहेगा, जिससे एशिया दुनिया भर में अमीर व्यक्तियों के उदय में एक प्रमुख योगदानकर्ता बन जाएगा।

Also Read: UP के फूड सेक्टर में होगा 60000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश, 3000 लोगों को मिलेगी नौकरी

भारत में, ज्यादातर अति-अमीर व्यक्ति 2024 में अपनी संपत्ति बढ़ने के बारे में बहुत आशावादी हैं। उनमें से लगभग 90% को उम्मीद है कि उनकी संपत्ति में वृद्धि होगी, 63% को उम्मीद है कि इसमें 10% से अधिक की वृद्धि होगी।

अति-अमीर भारतीयों ने घड़ियों के बाद आर्ट और जूलरी में निवेश को प्राथमिकता दी

रिपोर्ट से पता चलता है कि 2023 में अति-अमीर भारतीयों ने घड़ियों के बाद आर्ट और जूलरी में निवेश को प्राथमिकता दी। यही बात नाइट फ्रैंक लक्ज़री इन्वेस्टमेंट इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में बताई गई थी, जो दर्शाता है कि पिछले 10 सालों में इन संपत्तियों के मूल्य में बहुत बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया भर में, लक्जरी निवेश थोड़ा अलग हैं। आर्ट में निवेश करना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उसके बाद घड़ियां और क्लासिक कारें हैं। घड़ियों और क्लासिक कारों की कीमतें पिछले दस सालों में बहुत बढ़ गई हैं, जिससे वे बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए आकर्षक बन गई हैं।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। कम घरेलू मुद्रास्फीति और संभावित ब्याज दर में कटौती अर्थव्यवस्था को और भी मजबूत बनाने में मदद करेंगे। अमीर भारतीय दुर्लभ वस्तुओं में निवेश करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संपत्ति बढ़ने के साथ अमीर भारतीय इस प्रकार की संपत्तियों में निवेश करना जारी रखेंगे।

First Published - February 28, 2024 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट