facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Buy Today: एक्सपर्ट कॉल! चॉइस इक्विटी ने सुझाए 2 शेयर, ₹660 तक टारगेट; जानें एंट्री और स्टॉपलॉससुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एयरसेल-आरकॉम की वसूली अब खतरे मेंNeysa जुटा रही 1.2 अरब डॉलर, एआई क्रांति को मिलेगा नया जोरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, हफ्ते के पहले दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?को-वर्क एआई ने बढ़ाई उत्पादकता, लेकिन सेवा कंपनियों का काम बरकरारAI Impact Summit 2026: टेक महाशक्ति बनने की राह पर भारत, 100 देशों के बीच एआई विजन का करेगा दमदार प्रदर्शनकिसानों और स्टॉक को देखते हुए सरकार ने निर्यात में ढील दीStocks To Watch Today: IPO से लेकर फाइनेंशियल्स तक, इन कंपनियों के शेयर रहेंगे निवेशकों की रडार परबांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण

ठंड और कोहरे से यातायात हुआ प्रभावित, रेलवे ने कैंसिल की 276 ट्रेनें

Advertisement

भारतीय रेलवे ने देशभर में 9 जनवरी को डिपार्चर होने वाली जिन 276 ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें बड़ी संख्या में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

Last Updated- January 09, 2023 | 12:47 PM IST
Indian Railways

देशभर में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को यात्रा करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्यूंकि विजिबिलिटी लो होने के कारण भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

भारतीय रेलवे ने देशभर में आज (9 जनवरी) को चलने वाली 276 ट्रेनों को कैंसिल किया है, इनमें बड़ी संख्या में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा रेलवे ने देशभर में अपने अलग-अलग जोन में चल रहे मरम्मत और दूसरी वजहों से भी कई ट्रेनों को नहीं चलाने का फैसला लिया है।

कहा चेक करें कैंसिल ट्रेन का स्टेटस?
भारतीय रेलवे ने नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

ऐसे करें स्टेटस चेक:
Step 1: आप enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
Step 2: आपको राईट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन्स का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
Step 3: अब आपके सामने cancel train, reschedule और divert train की लिस्ट चेक करने का ऑप्शन आएगा।
Step 4: ऑप्शन पर क्लिक कर जानकारी हासिल करें।

आपको बता दें, जिन लोगों ने टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे काउंटर से खरीदा था, उन लोंगो को रेलवे की तरफ से किराया वापस कर दिया जाएगा।

कैसे मिलेगा कैंसिल ट्रेनों के टिकट का रिफंड?

ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को ट्रेन कैंसिल होने पर टिकट का रिफंड उनके ओरिजनल सोर्स अकाउंट में आ जाएगा। आमतौर पर रेलवे 7-8 दिन में पैसा आपके अकाउंट में आने की बात कहता है। लेकिन अक्सर रिफंड अमाउंट आपके अकाउंट में 3-4 दिन के अंदर ही आ जाता है।

यदि आपने टिकट काउंटर से लिया है तो ट्रेन कैंसिल होने पर आपको रिफंड पाने के लिए TDR (Ticket Deposit Reciept) भरना होगा। इसके बाद ही आपको आपका रिफंड मिल पाएगा।।

 

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement