facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: निफ्टी 24,865 पर फिसला, 7,536 करोड़ की विदेशी बिकवालीप्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन के शाह और सऊदी अरब के युवराज से बात की, दोनों देशों पर हमले की निंदा कीक्रेडिट कार्ड EMI का पूरा गणित: किस्तों में शॉपिंग करने से पहले इन छिपे हुए खर्चों को जान लेंUS-Iran संकट के बाद किस सेक्टर पर रखें नजर? कहां है BUY का मौका?भारत के क्लीन एनर्जी लक्ष्य के लिए कनाडा के साथ 2.6 अरब डॉलर का यूरेनियम समझौता क्यों है अहम?मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तेल और गैस की सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर, कहा: घबराने की जरूरत नहींअमेरिका-ईरान तनाव का असर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात पर संकट, शिपिंग महंगी होने से बढ़ी चिंताUS-Iran Conflict: जंग या सैन्य ऑपरेशन? ईरान पर हमले को ट्रंप युद्ध क्यों नहीं मान रहे हैंSugar Production: चीनी उत्पादन में उछाल, फिर भी ISMA ने घटाया अनुमान; मिलों पर बढ़ा कैश फ्लो दबावWest Asia Conflict: तेल से लेकर बाहर से आने वाले पैसों तक, इस संकट का भारत पर कितना असर पड़ेगा?

भारत से लड़ाकू विमान-तेजस को खरीदने के लिए मिस्र और अर्जेंटीना के साथ बातचीत जारी

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 11:06 AM IST
import dependence

भारत में ही विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस की खरीद में अर्जेंटीना और मिस्र समेत कई देशों ने रुचि जाहिर की है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के अध्यक्ष सी बी अनंतकृष्णन ने मंगलवार को एयरो इंडिया-2023 से इतर कहा कि भारत तेजस विमानों की संभावित आपूर्ति के लिए अर्जेंटीना और मिस्र दोनों से बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मिस्र को 20 विमानों की जरूरत है, जबकि अर्जेंटीना ने 15 लड़ाकू विमान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। तेजस विमान में दिलचस्पी दिखाने वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपीन भी शामिल हैं।

एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एकल-इंजन मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है जो बेहद चुनौतीपूर्ण वातावरण में संचालन करने में सक्षम है।

फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement