facebookmetapixel
राजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

Republic Day 2024: हथियारों का पता लगाने वाली स्वदेशी प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘Sarvatra’ का प्रदर्शन

Republic Day 2024: ‘स्वाति’ को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है।

Last Updated- January 26, 2024 | 11:45 AM IST
Republic Day parade 2024
Republic Day parade 2024

Republic Day 2024: देश के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को हथयारों का पता लगाने वाली स्वदेश विकसित रडार प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘सर्वत्र’, ड्रोन जैमर प्रणाली और आधुनिक रेडियो आवृत्ति निगरानी प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

‘स्वाति’ को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। परेड में इस प्रणाली के बाद कोर ऑफ इंजीनियर्स की ‘सर्वत्र’ मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली, मोबाइल ड्रोन जैमर प्रणाली और आधुनिक रेडियो आवृत्ति निगरानी प्रणाली को प्रदर्शित किया गया।

परेड में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी आकर्षण का केंद्र रही जो 300 किलोमीटर तक की रेंज में हवाई क्षेत्र में निगरानी रख सकती है और 70 किलोमीटर तक की रेंज में आसमान में दुश्मन के प्लेटफॉर्म पर निशाना साध सकती है।

First Published - January 26, 2024 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट