facebookmetapixel
वर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा है AI का इस्तेमाल, लेकिन ट्रेनिंग में पीछे छूट रही हैं कंपनियां: रिपोर्टMauni Amavasya 2026: प्रयागराज में संगम पर उमड़ी करोड़ों की श्रद्धालुओं की भीड़, शंकराचार्य विवाद में फंसेदुनिया भर में बढ़ रही भारतीय दवाओं की मांग, नाइजीरिया और ब्राजील बने नए बड़े ठिकानेMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल तय करेंगे Q3 नतीजे और ग्लोबल संकेतMCap: मार्केट में SBI और Infosys का जलवा, Reliance समेत कई कंपनियों की वैल्यू में गिरावटनेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्दत्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़DGCA ने IndiGo पर लगाया ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, दिसंबर में हुई उड़ान बाधाओं को बताया जिम्मेदारDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब ‘सर्जिकल मास्क’ वाली! AQI 500 के करीब; GRAP IV लागू

Republic Day 2023: ‘Google’ ने ‘हैंड-कट पेपर’ कला को प्रदर्शित करता ‘Doodle’ बनाया, परेड को दर्शाया गया

Last Updated- January 26, 2023 | 4:13 PM IST
Google doodle

सर्च इंजन ‘गूगल’ (Google) ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर ‘हैंड-कट पेपर’ (हाथ से कागज पर बनाए गए चित्र) कला को प्रदर्शित करने वाला एक नायाब ‘डूडल’ बना कर देश को शुभकामनाएं दी।

इस ‘डूडल’ (Doodle) में राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, नॉर्थ ब्लॉक व साउथ ब्लॉक जैसे ऐतिहासिक भवन के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की रस्मी परेड को प्रतिबिंबित करने के लिए सेना की टुकड़ी और मोटरसाइकिल पर करतब करते जवान दिखाए गए हैं।

‘हैंड-कट पेपर’ कला को प्रदर्शित करने वाले ‘डूडल’ के आगे गूगल के अंग्रेजी हिज्जे ‘जी’,‘ओ’,‘जी’,‘एल’ और ‘ई’ को अंग्रेजी की छोटी वर्णमाला में लिखा गया है। वहीं राष्ट्रपति भवन के गुम्बद के ऊपर एक वृत्त सांकेतिक रूप से ‘गूगल’ हिज्जे में दूसरे ‘ओ’ को प्रतिबिंबित कर रहा है। मोर और पुष्प के आकार की आकृत्तियां इस ‘मोनोक्रोम’ (श्याम-श्वेत) डूडल को और आकर्षित बना रही है।

गूगल की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘ आज डूडल भारत का गणतंत्र दिवस बना रहा है। इस ‘डूडल’ को अहमदाबाद के अतिथि कलाकार पार्थ कोठेकर ने बनाया है।’’ ‘डूडल’ बनाने का एक वीडियो भी वेबसाइट पर साझा किया गया। वीडियो में कोठेकर हाथ से डूडल बनाते नजर आ रहे हैं। कोठेकर ने कहा, ‘‘ मैं भारत का एक चित्र दर्शाना चाहता था।’’ वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया, ‘‘ आज का डूडल जटिल रूप से हाथ से एक कागाज पर बनाया गया। गणतंत्र दिवस परेड के कई पलों को इसमें दर्शाया गया है, जिसमें राष्ट्रपति भवन (जहां राष्ट्रपति रहते हैं), इंडिया गेट, सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल) की एक टुकड़ी और मोटरसाइकिल सवार जवान शामिल हैं।

भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपने संविधान को अपनाने के साथ ही खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र देश घोषित किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के साथ होता है।

First Published - January 26, 2023 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट