facebookmetapixel
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन गिरावट, वजह क्या है?राज्यों का विकास पर खर्च सच या दिखावा? CAG ने खोली बड़ी पोल2026 में शेयर बाजार के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, ABSL AMC का 10-12% रिटर्न का अनुमाननिवेश के 3 बड़े मिथ टूटे: न शेयर हमेशा बेहतर, न सोना सबसे सुरक्षित, न डायवर्सिफिकेशन नुकसानदेहजोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी

आर डी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने

Last Updated- December 31, 2022 | 3:04 PM IST
RD Dhiman

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव आर डी धीमान को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। धीमान 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) आधिकारी हैं। उन्होंने 13 जुलाई को राम सुभग सिंह की जगह मुख्य सचिव का पद संभाला था।

वह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे। मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में धीमान की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना शुक्रवार शाम को जारी की गई।

धीमान ने राजस्व, वन और संस्कृति जैसे विभागों के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम किया है। वह हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक और सदस्य (प्रशासन) तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

First Published - December 31, 2022 | 3:04 PM IST

संबंधित पोस्ट