facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

सस्ते आयात, डंपिंग से देश के स्टील सेक्टर को नुकसान; नीतिगत समर्थन की जरूरत: RBI

Advertisement

केंद्रीय बैंक के अक्टूबर बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि स्टील आयात में वृद्धि देखी गई है जिसका मुख्य कारण आयात कीमतें कम होना है

Last Updated- October 22, 2025 | 3:55 PM IST
Steel

देश के स्टील सेक्टर को 2023-24 और 2024-25 के दौरान प्रमुख ग्लोबल स्टील उत्पादकों के सस्ते आयात और डंपिंग के कारण भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लेटेस्ट बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय बैंक के अक्टूबर बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि स्टील आयात में वृद्धि देखी गई है जिसका मुख्य कारण आयात कीमतें कम होना है। इससे घरेलू स्टील उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही इसमें घरेलू स्टील उत्पादन की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन का आह्वान किया गया है।

सस्ते स्टील की डंपिंग से घरेलू उत्पादकों को खतरा

‘स्टील अंडर सीज: अंडरस्टैंडिंग द इम्पैक्ट ऑफ डंपिंग ऑन इंडिया’ शीर्षक वाले लेख में कहा गया, ‘‘ वैश्विक उत्पादकों के सस्ते स्टील की डंपिंग से घरेलू स्टील उत्पादन को खतरा हो सकता है। हालांकि, इसे उपयुक्त नीतिगत उपायों के माध्यम से कम किया जा सकता है। हाल ही में सुरक्षा शुल्क लगाने की पहल आयात डंपिंग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है।’’

Also Read: सोशल मीडिया पर AI कंटेंट पर सख्ती, लेबलिंग और वेरिफिकेशन अनिवार्य; MeitY ने जारी किया मसौदा नियम

लौह एवं स्टील आयात 10.7% बढ़ा

भारत ने अपनी खपत की मांग को पूरा करने के लिए स्टील उत्पादों का आयात किया। देश के लौह एवं स्टील आयात में 2024-25 की पहली छमाही में 10.7 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि 2024-25 की दूसरी छमाही में इसमें कमी दर्ज की गई जिसका मुख्य कारण सेफगार्ड शुल्क था। अंतराष्ट्रीय बाजार में स्टील की कम कीमतों से भारत ने 2023-24 में अपने स्टील आयात में 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की।

भारत लगभग 45 फीसदी स्टील का आयात दक्षिण कोरिया (आयात हिस्सेदारी 14.6 फीसदी), चीन (9.8 फीसदी), अमेरिका (7.8 फीसदी), जापान (7.1 फीसदी) और ब्रिटेन (6.2 फीसदी) से करता है। लेख में कहा गया कि 2024-25 के दौरान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और वियतनाम से स्टील आयात में वृद्धि हुई है।

भारत की स्टील खपत औसतन 12.9% बढ़ी

इसमें कहा गया कि इसके अलावा अप्रैल, 2022 से नवंबर, 2024 तक भारत की स्टील खपत औसतन 12.9 फीसदी (मासिक वृद्धि दर का औसत) बढ़ी है। 2022 से घरेलू खपत एवं उत्पादन के बीच का अंतर बढ़ गया है। अप्रैल, 2022 से घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर स्टील की कीमतों में कमी आई है।

आरबीआई के सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग के अधिकारी अनिर्बन सान्याल और संजय सिंह द्वारा लिखे गए लेख में कहा गया, ‘‘हाल के दिनों में भारत के स्टील सेक्टर को प्रमुख स्टील उत्पादक देशों से बढ़ते आयात और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।’’

Also Read: भारत बनेगा AI कंपनियों का नया ठिकाना, OpenAI और Anthropic करेंगी भर्ती और ऑफिस की शुरुआत

घरेलू स्टील उत्पादकों को नीतिगत समर्थन की जरूरत

रिपोर्ट में कहा गया कि इन कारकों ने घरेलू बाजार हिस्सेदारी को प्रभावित किया है। इन्होंने क्षमता उपयोग को कम किया तथा घरेलू उत्पादकों पर दबाव बढ़ाया है। साथ ही निर्यातक देशों की मूल्य निर्धारण रणनीतियां स्टील उद्योग के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘ इन चुनौतियों से निपटने के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जिसमें नीतिगत समर्थन और नवोन्मेषण, लागत दक्षता एवं टिकाऊ व्यवहार के माध्यम से भारत के स्टील उत्पादन की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए पहल शामिल हैं।’’

लेखकों के अनुसार, आयात में वृद्धि मुख्य रूप से स्टील की कम आयात कीमतें हैं, जिसका घरेलू स्टील उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि लेख में व्यक्त विचार लेखकों के अपने हैं और भारतीय रिजर्व बैंक के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। यह लेख अप्रैल, 2013 से मार्च, 2025 तक के मासिक आंकड़ों पर आधारित है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement