facebookmetapixel
Advertisement
Oil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाह

पश्चिमोत्तर भारत में कम हो सकती है बारिश, कुछ प्रमुख क्षेत्रों में ‘सामान्य’ मॉनसून की संभावना: IMD

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 10:32 PM IST
Kharif sowing

मौसम विभाग ने आज जारी अपने दूसरे पूर्वानुमान में कहा है कि पश्चिमोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में इस साल जून से सितंबर के दौरान बारिश सामान्य से कम रहने के आसार हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि बारिश पर निर्भर प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ देश के शेष हिस्सों में मॉनसून सामान्य रहेगा। पश्चिमोत्तर भारत में अनाज का कटोरा कहलाने वाले पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आते हैं। इसलिए देखना होगा कि इस क्षेत्र में कम वर्षा का कृषि उत्पादन पर कितना असर पड़ता है। इस क्षेत्र के अधिकतर हिस्से सिंचाई पर निर्भर हैं।

मौसम विभाग ने अप्रैल में जारी अपना पूर्वानुमान दोहराते हुए कहा है कि कुल मिलाकर इस साल मॉनसून सीजन में बारिश दीर्घाव​धि औसत (एलपीए) के 96 फीसदी पर सामान्य रहेगी। बारिश पूर्वानुमान से 4 फीसदी कम या ज्यादा रह सकती है। साल 1971 से 2020 के बीच जून से सितंबर की अव​धि में बारिश का एलपीए 87 सेंटीमीटर है। मौसम विभाग ने जून से सितंबर के दौरान सामान्य बारिश की संभावना को बढ़ाकर 43 फीसदी कर दिया है और सामान्य से अ​धिक बारिश की संभावना 11 फीसदी है। इसी प्रकार सामान्य से कम बारिश की संभावना 25 फीसदी और कम बारिश की संभावना 20 फीसदी है।

विभाग ने अप्रैल में जारी अपने पूर्वानुमान में कहा था कि सामान्य बारिश की संभावना 35 फीसदी है। विभाग ने यह भी कहा कि ‘मॉनसून अभिसरण क्षेत्र’ या भारत के वर्षा क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एलपीए का 96 से 106 फीसदी यानी सामान्य रहने की उम्मीद है। नीति निर्माताओं और किसानों के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि इस क्षेत्र में खरीफ सीजन के दौरान बड़ी मात्रा में दलहन और तिलहन की खेती होती है।

Also read: वित्त वर्ष-24 में 7.5 फीसदी बढ़ेगी स्टील की डिमांड, GDP पर पड़ेगा असर: इंडियन स्टील एसोशिएसन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डीएस पई ने कहा, ‘द​क्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अ​धिकांश हिस्सों, पूर्वी मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर एवं सुदूर उत्तर भारत में बारिश सामान्य अथवा सामान्य से अ​धिक होने के आसार हैं। मगर पश्चिमोत्तर भारत के अ​धिकांश हिस्सों, प​श्चिम मध्य भारत के समीपवर्ती क्षेत्रों, प्राद्वीपीय भारत के उत्तरी हिस्सों और हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में बारिश सामान्य अथवा सामान्य से कम रह सकती है।’विभाग ने कहा है कि 2023 के मॉनसून सीजन में अल नीलो विकसित होने की संभावना 90 फीसदी है। जून में देश भर में बारिश एलपीए के 92 फीसदी पर सामान्य से कम रह सकती है। साल 1971 से 2020 के बीच जून महीने का एलपीए यानी औसत बारिश का आंकड़ा 165.44 मिलीमीटर रहा है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement