facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

PM ने 20 मिनट देश को संबोधित किया, कहा: कल से GST बचत उत्सव शुरू, हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही GST बचत उत्सव शुरू हो जाएगा, जिसका इसका फायदा सभी वर्गों को मिलने वाला है

Last Updated- September 21, 2025 | 5:44 PM IST
Narendra Modi
राष्ट्र के नाम संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फोटो: X

GST 2.0 के लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने 20 मिनट के संबोधन में PM मोदी ने कहा कि GST 2.0 भारत की तरक्की की रफ्तार को और तेज करेंगे। PM ने इसे ‘बचत उत्सव’ का नाम दिया। उन्होंने कहा कि GST 2.0 से लोगों के पैसे बचेंगे और वे अपनी पसंदीदा चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। यह उत्सव देश के हर वर्ग के लिए फायदेमंद होगा।

गौरतलब है कि GST काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में नए टैक्स स्लैब को मंजूरी दी थी। अब सिर्फ 5% और 18% दो टैक्स रेट होंगे। ये नई व्यवस्था 22 सितंबर से, यानी नवरात्रि के पहले दिन लागू होगी। इसके अलावा, लग्जरी सामान और नुकसानदायक चीजों पर 40% का कंपनसेशन सेस भी लगेगा। पहले के 12% और 28% टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब 12% स्लैब वाली 99% चीजें 5% में आ जाएंगी। साथ ही, 28% स्लैब की 90% चीजें अब 18% के दायरे में होंगी।

PM मोदी ने कहा कि पहले टैक्स और टोल का जाल था। इससे कारोबारियों और आम लोगों को खासी परेशानी होती थी। माल एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में खर्च बढ़ जाता था। इसका बोझ गरीबों और ग्राहकों पर पड़ता था। GST 2.0 से इस मुश्किल को खत्म करने की कोशिश की गई है। इससे कारोबार करना आसान होगा, निवेश बढ़ेगा और हर राज्य विकास की दौड़ में बराबर का साझेदार बनेगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने मध्यम वर्ग की जरूरतों को समझा। इसलिए 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री किया गया। इससे मध्यम वर्ग, नव-मध्यम वर्ग और गरीबों को बड़ी राहत मिली है। PM ने कहा कि GST में कटौती और टैक्स छूट से लोगों के सपने पूरे करने में आसानी होगी। यह सुधार आम लोगों की जेब पर बोझ कम करेंगे। साथ ही, कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। PM ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम बताया।

Also Read: GST Reform: 22 सितंबर से लागू होगा नया GST, जानें क्या होगा सस्ता और क्या महंगा

देशवासियों को स्वदेशी अपनाने की जरूरत: PM

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में स्वदेशी अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की जरूरत है। PM ने कहा, “विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व छोटे उद्योगों पर भी है। जो देश के लोगों की जरूरत का है, जो देश में बना सकते हैं वो हमें देश में ही बनाना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हम जो मैन्यूफैक्चर करें वो दुनिया में अच्छा हो, प्रोडक्ट की क्वालिटी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाए। देश की आजादी को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे देश की समृद्धि को स्वदेशी से शक्ति मिलेगी। रोजमर्रा की चीजें विदेशी हैं, हमें इनसे मुक्ति पानी है। हम मेड इन इंडिया सामान खरीदें।”

साथ ही पीएम ने कहा कि GST की दरें कम होने से MSME को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना होगा। उनको भी डबल फायदा होगा।  प्रधानमंत्री ने कहा, “MSME से मुझे बहुत अपेक्षाएं हैं, जब भारत तरक्की के शिखर पर था उनका आधार MSME ही थे।”

PM ने आगे कहा, “हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। हर दुकान को स्वदेशी से सजाना है। गर्व से कहो ये स्वदेशी है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं और बेचता हूं। ये हर भारतीय का मिजाज बनना चाहिए।”

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement