facebookmetapixel
Advertisement
अगस्त में फिर बढ़ सकती है खुदरा महंगाई, 4.8% तक पहुंचने का अनुमान; चीनी, प्याज और खाद्य तेल ने बढ़ाई चिंतालोन प्रीपेमेंट से बच सकता है हजारों का ब्याज, लेकिन क्या क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा असर? एक्सपर्ट से समझेंएक्सप्लेनर: लोन चुकाने के बाद बैंक खो दे असली प्रॉपर्टी पेपर्स, तो तुरंत उठाएं ये कदम और पाएं हर्जानाKGB के सीक्रेट एजेंट से रूस के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति तक, कैसे सत्ता के शिखर पर पहुंचे पुतिनएक्सप्लेनर: SEBI ने लॉन्च किया ‘डिमैट 2.0’, लेकिन इससे आम निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?तीन दिन में 1% टूटा रुपया, महंगा क्रूड, विदेशी निकासी ने बढ़ाया दबाव; आपकी जेब से बाजार तक कहां पड़ेगा असर?टेक कंपनियों में छंटनी की नई लहर, 2026 में 1.28 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं; क्या AI है बड़ी वजह?ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदलेंगे, फर्जी डिस्काउंट पर लगेगी लगाम; 1 जनवरी से ग्राहकों को दिखेंगे ये बदलावBRICS Summit 2026: पुतिन से शी जिनपिंग तक, 3 दिन में PM मोदी की 15 अहम मुलाकातें; जानिए पूरा शेड्यूल₹0.32 में खरीदा था NSE का शेयर, अब भाव ₹1,785; IPO से इन 10 निवेशकों को ₹16,500 करोड़ का फायदा

प्रधानमंत्री ने ‘समान नागरिक संहिता’ पर दिया जोर

Advertisement

प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Last Updated- June 27, 2023 | 11:10 PM IST
How can India have two laws? PM Modi's pitch for Uniform Civil Code
PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता की पुरजोर वकालत करते हुए विरोधियों से सवाल किया कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? उन्होंने साथ ही कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने तीन तलाक, समान नागरिक संहिता, पसमांदा मुसलमान, विपक्ष के घोटाले और गांधी परिवार सहित तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने देश के अलग-अलग इलाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि वह तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के बजाय ‘संतुष्टिकरण’ के रास्ते पर चलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समान नागरिक संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को गुमराह करने और भड़काने के लिए कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को यह समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल उन्हें भड़काकर उनका फायदा लेने के लिए उनको बरबाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘ हम देख रहे हैं समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा। फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? हमें याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है।’
मोदी ने कहा, ‘ये लोग (विपक्ष) हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं। अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में काम कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते।’

मोदी ने मध्य प्रदेश में भोपाल की अपनी यात्रा के दौरान कहा, कुछ लोगों द्वारा अपनाई गई तुष्टीकरण की नीति देश के लिए ‘विनाशकारी’ है। पसमांदा मुस्लिमों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति ने इन्हें तबाह कर दिया है। उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के ही एक वर्ग ने पसमांदा मुस्लिमों का शोषण किया।

Also read: तीन तलाक, समान नागरिक संहिता समेत चुनावी मुद्दों पर जमकर बोले प्रधानमंत्री

तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे हैं। उन्होंने पाकिस्तान और मिस्र आदि देशों का हवाला देते हुए कहा कि अगर तीन तलाक का संबंध इस्लाम से होता तो दुनिया के मुस्लिम बहुल देशों में इसे समाप्त नहीं किया गया होता।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला करते कांग्रेस, राजद, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और राकांपा के घोटालों का जिक करते हुए कहा कि विपक्षी दलों में बौखलाहट का माहौल है क्योंकि 2024 में भाजपा की प्रचंड जीत होना तय है।

इससे पहले मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलूरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत को आभासी रूप से और भोपाल-इंदौर तथा रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत को झंडी दिखाकर इनकी औपचारिक शुरुआत की।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement